
Knack Packaging Share Listing: कनक पैकेजिंग का शेयर आज स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हो गया है। कंपनी का शेयर एनएसई पर 10.59 फीसदी के प्रीमियम के साथ 188 रुपये पर लिस्ट हुआ है। वहीं, बीएसई पर यह शेयर 9.41 फीसदी के प्रीमियम के साथ 186 रुपये पर लिस्ट हुआ। आईपीओ में प्राइस बैंड 161 से 170 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। लिस्टिंग के बाद इस शेयर में थोड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर यह शेयर 1.77 फीसदी या 2.97 रुपये की गिरावट के साथ 184 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। कंपनी का मार्केट कैप एनएसई पर 2,257.64 करोड़ रुपये दिखाई दिया।
कनक पैकेजिंग के आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला था। यह आईपीओ कुल 83.33 गुना सब्सक्राइब हुआ था। यह आईपीओ 1 से 3 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला हुआ था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 131.25 करोड़ रुपये जुटाए थे।
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट में हेड ऑफ वेल्थ शिवानी न्याती ने निवेशकों को सलाह दी है कि जिन्हें आईपीओ में शेयर अलॉट हुआ है, उन्हें इसे कंटीन्यू होल्ड रखना चाहिए। न्याती ने निवेशकों से 175 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की भी सलाह दी। न्याती ने कहा, 'फ्रेश इन्वेस्टर्स कंपनी के आने वाले तिमाही नतीजों को मॉनिटर करने के बाद गिरावट में खरीदारी करने की सोच सकते हैं। कंपनी के फंडामेंटल्स स्ट्रांग हैं। रेवेन्यू ग्रोथ हेल्दी है। प्रॉफिटेबिलिटी इंप्रूव हो रही है।'
कंपनी आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल गुजरात की मेहसाणा जिले में एक नई मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी बनाने में करेगी। बचा हुआ पैसा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए यूज किया जाएगा।
अहमदाबाद मुख्यालय वाली कनक पैकेजिंग एक इंटीग्रेटेड, इनोवेशन ड्रिवन और एक्सपोर्ट ओरिएंटेड पैकेजिंग सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है। यह कंपनी कस्टमाइज्ड प्रिंटेड और लैमिनेटेड वोवन पॉलीप्रोपाइलीन (PLWPP) बैग और PLWPP पिंच बॉटम बैग बनाती है, जो फूड प्रोडक्ट्स और पेट फूड जैसे कई सेक्टर्स की जरूरतों को पूरा करते हैं।