
IPO Next Week: प्राइमरी मार्केट के लिए अगला हफ्ता थोड़ा सुस्त रहने वाला है। आने वाले हफ्ते में सिर्फ 1 मैनबोर्ड आईपीओ और सिर्फ 2 एसएमई आईपीओ लॉन्च होने जा रहे हैं। मैनबोर्ड सेगमेंट में कुसुमगर का आईपीओ लॉन्च होगा। वहीं, एसएमई सेगमेंट में हैप्पी स्टील्स और डेवसन कैटलिस्ट का आईपीओ लॉन्च होगा। वहीं, आईसी इलेक्ट्रिकल्स के पहले से ओपन आईपीओ में भी पैसा लगाने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं कि इन आईपीओ में प्राइस बैंड क्या है और जीएमपी कितना चल रहा है।
यह मैनबोर्ड आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 8 जुलाई को खुलेगा और 10 जुलाई को बंद होगा। आईपीओ में प्राइस बैंड 398 रुपये से 419 रुपये के बीच है। प्री आईपीओ कंपनी का मार्केट कैप 4,399.14 करोड़ रुपये है। आईपीओ में एक लॉट 35 शेयरों का रहेगा। यह सिर्फ ऑफर फॉर सेल इश्यू है। शनिवार को कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 419 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 141 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह शेयर की लिस्टिंग 22.65 फीसदी के प्रीमियम के साथ 560 रुपये पर हो सकती है।
यह आईपीओ 9 जुलाई को खुलेगा और 13 जुलाई को खत्म होगा। आईपीओ में प्राइस बैंड 62 से 66 रुपये के बीच है। एक लॉट 2,000 शेयरों का है। कंपनी का प्री आईपीओ मार्केट कैप 94.29 करोड़ रुपये है।
| कंपनी का नाम | IPO की तारीख | प्राइस बैंड | ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) |
|---|---|---|---|
| कुसुमगर IPO | 8 जुलाई – 10 जुलाई 2026 | ₹398 – ₹419 | ₹141 |
| हैप्पी स्टील IPO | 9 जुलाई – 13 जुलाई 2026 | ₹62 – ₹66 | - |
| डेवसन कैटलिस्ट IPO | 9 जुलाई – 13 जुलाई 2026 | ₹112 – ₹118 | ₹19 |
| आईसी इलेक्ट्रिकल्स IPO | 3 जुलाई – 7 जुलाई 2026 | ₹94 – ₹99 | ₹45 |
यह आईपीओ 9 जुलाई को खुलेगा और 13 जुलाई को बंद होगा। आईपीओ में प्राइस बैंड 112 रुपये से 118 रुपये है। आईपीओ में एक लॉट 1200 शेयरों का है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर शनिवार को 118 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 19 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह शेयर की लिस्टिंग 16.10 फीसदी की बढ़त के साथ 137 रुपये पर हो सकती है।
अगले हफ्ते आईसी इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ में भी पैसा लगाने का मौका मिलेगा। यह आईपीओ 3 जुलाई को खुला था और 7 जुलाई को बंद होगा। आईपीओ में प्राइस बैंड 94 से 99 रुपये है। आईपीओ में एक लॉट 1200 शेयरों का है। शनिवार को ग्रे मार्केट में यह शेयर 99 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 45 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह शेयर की लिस्टिंग 45 फीसदी के प्रीमियम के साथ 144 रुपये पर हो सकती है। यह आईपीओ अब तक 7.18 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। शेयरों की लिस्टिंग 10 जुलाई को हो सकती है।