4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HDFC Bank के कुल लोन और जमा दोनों में हुई अच्छी बढ़ोतरी, सोमवार को शेयर पर रहेगी निवेशकों की नजर

HDFC Bank Q1 Update: बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के लिए बिजनेस अपडेट जारी की है। नतीजों में बैेक के कुल लोन, बैंक डिपॉजिट्स और CASA डिपॉजिट्स में पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ऐसे में सोमवार को बैंक के शेयर पर नजर रहेगी।
2 min read
Google source verification
HDFC Bank Share Price Outlook For Monday

सोमवार को HDFC Bank के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। (फोटो: AI)

HDFC Bank Share Price: प्राइवेट सेक्टर के देश के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank के शेयरों पर सोमवार, 6 जुलाई को निवेशकों की विशेष नजर रह सकती है। बैंक ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही के वित्तीय आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक बैंक के ग्रॉस एडवांसेज (कुल लोन) और जमा (डिपॉजिट) दोनों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को दिए कुल कर्ज में 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, जमा राशि में भी 14.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

जमा राशि में मजबूत बढ़ोतरी

बैंक ने जानकारी में बताया कि 30 जून 2026 तक उसकी कुल जमा राशि (डिपॉजिट) सालाना आधार पर 14.7 फीसदी बढ़कर 31.71 लाख करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल जून के अंत में यह 27.64 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं, CASA जमा 9.4 फीसदी बढ़कर 10.26 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले 9.37 लाख करोड़ रुपये थी।

इसके साथ ही उसका कुल ग्रॉस एडवांस 30.61 लाख करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह 26.53 लाख करोड़ रुपये था, यानी 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं, एडवांस अंडर मैनेजमेंट 31.27 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के 27.82 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 12.4 फीसदी अधिक है।

विवरणजून 2025जून 2026सालाना बढ़ोतरी
ग्रॉस एडवांस26.53 लाख करोड़ रु.30.61 लाख करोड़ रु.15.4%
एडवांस अंडर मैनेजमेंट27.82 लाख करोड़ रु.31.27 लाख करोड़ रु.12.4%
कुल डिपॉजिट27.64 लाख करोड़ रु.31.71 लाख करोड़ रु.14.7%
CASA डिपॉजिट9.37 लाख करोड़ रु.10.26 लाख करोड़ रु.9.4%

HDFC Bank Share की परफॉर्मेंस कैसी रही

बैंक का शेयर पिछले एक सप्ताह में करीब 1 फीसदी और पिछले एक महीने में 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। शुक्रवार को यह 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 801.05 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, साल 2026 में अब तक शेयर में 19 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, पिछले तीन वर्षों में इसमें 7 फीसदी की कमजोरी रही है, जबकि पांच साल में इसने 8 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन अभी 12.34 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

मैनेजमेंट टीम में हुई नई नियुक्तियां

बैंक ने हाल के महीनों में कई अहम नियुक्तियां भी की हैं। पूर्व आईएएस अधिकारी और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पार्ट-टाइम (गैर-कार्यकारी) चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा, जिगर शाह को जनरल काउंसिल नियुक्त किया गया है।