3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Midwest Energy और John Cockerill समेत इन 10 शेयरों ने 1 साल में दिया 382% तक का रिटर्न, रिटेल निवेशकों ने बढ़ाई थी हिस्सेदारी

Multibagger Returns Stock: मिडवेस्ट एनर्जी, सियान एग्रो जैसे शेयरों ने 1 साल में 382 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। लेकिन क्या सिर्फ रिटर्न देखकर शेयर में निवेश करना चाहिए? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स।
2 min read
Google source verification
Multibagger Returns Stocks List

Midwest Energy के शेयर ने 382% का रिटर्न दिया। (फोटो: Freepik)

Midwest Energy Share: आमतौर पर रिटेल निवेशक तेजी के बाद शेयर खरीदते हैं और बाद में गिरावट का सामना करते हैं, लेकिन बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, इन 10 शेयरों में ऐसा नहीं हुआ। कुछ ऐसे शेयर भी रहे हैं, जिनमें छोटे निवेशकों को 382 फीसदी तक का रिटर्न मिला। इसके साथ ही निवेशकों ने लगातार तीन तिमाहियों तक अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई और उन्हें पिछले 1 साल में मल्टीबैगर रिटर्न मिला।

तीन तिमाहियों तक बढ़ी हिस्सेदारी

आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2025, दिसंबर 2025 और मार्च 2026 की तिमाहियों में 10 कंपनियों में 1 लाख रुपये तक का निवेश रखने वाले रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी। इसके आंकड़े निम्न है:

कंपनीसितंबर 2025 में 1 लाख तक निवेश वाले रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारीदिसंबर 2025 में 1 लाख तक निवेश वाले रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारीमार्च 2026 में 1 लाख तक निवेश वाले रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी
मिडवेस्ट एनर्जी4.37%4.40%5.34%
सियान एग्रो8.87%10.27%11.54%
जॉन कॉकरिल इंडिया15.74%18.01%18.67%
शांति एजुकेशनल1.62%9.42%10.10%
जयस्वाल नेको6.29%6.50%6.58%
नेटवेब टेक्नोलॉजीज12.65%13.86%16.15%
यश हाईवोल्टेज14.06%15.53%17.23%
टाइमेक्स ग्रुप22.85%26.77%27.00%
सैनसेरा इंजीनियरिंग9.24%9.52%10.84%
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स29.64%31.28%33.06%

किस कंपनी ने कितना दिया रिटर्न?

मल्टीबैगर रिटर्न के तौर पर देखें तो पता चलता है कि इन 10 कंपनियों के शेयर में 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला। ये रिटर्न इंजीनियरिंग, डिफेंस, इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट, एजुकेशन, स्टील, टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे सेक्टर में देखने को मिला है। इसमें सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली कंपनी मिडवेस्ट एनर्जी है, जिसका रिटर्न 1 साल में 382 फीसदी है।

रैंकसेक्टरकंपनी1 साल का रिटर्न
1एनर्जीमिडवेस्ट एनर्जी382%
2कृषि/इन्फ्रास्ट्रक्चरसियान एग्रो इंडस्ट्रीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर261%
3इंजीनियरिंगजॉन कॉकरिल इंडिया172%
4शिक्षाशांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स163%
5स्टीलजयस्वाल नेको इंडस्ट्रीज142%
6टेक्नोलॉजी / एआई इंफ्रास्ट्रक्चरनेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया141%
7इलेक्ट्रिकल उपकरणयश हाईवोल्टेज141%
8कंज्यूमर / घड़ियांटाइमेक्स ग्रुप इंडिया131%
9ऑटो कंपोनेंटसैनसेरा इंजीनियरिंग127%
10रक्षा एवं एयरोस्पेसअपोलो माइक्रो सिस्टम्स118%

सिर्फ तेजी के पीछे नहीं भागे निवेशक

यह आंकड़े बताते है कि निवेशकों ने कई तिमाहियों तक निवेश बढ़ाया। इस दौरान इन कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन भी मजबूत बना रहा। यह डेटा भारत के इक्विटी बाजार में छोटे निवेशकों की बढ़ती भागीदारी को दिखाता है। डायरेक्ट इन्वेस्टिंग और SIP के जरिए निवेशक लगातार मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं।

क्या करना चाहिए इन स्टॉक्स में निवेश?

बाजार के जानकारों का कहना है कि केवल रिटेल शेयरहोल्डिंग बढ़ने के आधार पर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए। निवेश से पहले कंपनी के कारोबार, कमाई में बढ़ोतरी, वैल्यूएशन और इंडस्ट्री का आउटलुक जरूर देखना चाहिए।