3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sumitomo Chemical, Zensar और Kaynes Tech के शेयरों में भारी खरीदारी, 13% तक की आई तेजी

Aegis Vopak Terminals Share Rise: निफ्टी-500 पैक में आज सबसे अधिक तेजी सुमितोमो केमिकल इंडिया के शेयर में 13.45 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, जेनसार टेक, एजिस वोपाक और ईक्लर्क्स के शेयर में अच्छी तेजी देखी गई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 03, 2026

Zensar Technologies share

Zensar Technologies के शेयर में तेजी देखी गई है। (PC: AI)

eClerx Services Share Rise: भारतीय शेयर बाजार में आज सुबह से ही तेजी देखने को मिली है। आईटी, फार्मा, रियल एस्टेट और हेल्थकेयर सेक्टर में आज अच्छी-खासी खरीदारी देखने को मिली। वहीं, पीएसय बैंक और ऑटो सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली। वहीं, निफ्टी 500 पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी सुमितोमो केमिकल में देखने को मिली। जेनसार टेक्नोलॉजीज, एजिस वोपाक टर्मिनल्स शेयर, ईक्लर्क्स सर्विसेज और केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर में भी अच्छी तेजी दिखी है।

सुमितोमो केमिकल इंडिया (Sumitomo Chemical India)

यह जापान की एक मशहूर केमिकल कंपनी की भारतीय इकाई है। कंपनी का शेयह शुक्रवार दोपहर 13.45 फीसदी या 59 रुपये की बढ़त के साथ 501.60 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने बीते 1 हफ्ते में 11.59 फीसदी, 1 महीने में 0.61 फीसदी और 3 महीने में 26.73 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई 44.52 है। इस शेयर का 52 वीक हाई 665 रुपये और 52 वीक लो 362.60 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 24,038.86 करोड़ रुपये है।

जेनसार टेक्नोलॉजीज (Zensar Technologies Share)

यह शेयर शुक्रवार दोपहर 9.48 फीसदी या 44.30 रुपये की बढ़त के साथ 511.65 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 14.98 फीसदी, 1 महीने में 0.46 फीसदी और 3 महीने में -5.81 फीसदी रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 11,686.39 करोड़ रुपये है।

एजिस वोपाक टर्मिनल्स शेयर (Aegis Vopak Terminals Share)

यह शेयर शुक्रवार दोपहर 8.34 फीसदी या 19.58 रुपये की बढ़त के साथ 254.30 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 8.12 फीसदी, 1 महीने में 30.63 फीसदी और 3 महीने में 48.62 फीसदी रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 27,644.39 करोड़ रुपये है। इस शेयर का 52 वीक हाई 302 रुपये और 52 वीक लो 158 रुपये है।

ईक्लर्क्स सर्विसेज (eClerx Services Share)

ईक्लर्क्स सर्विसेज का शेयर 7.38 फीसदी या 102 रुपये की बढ़त के साथ 1493 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 6.44 फीसदी, 1 महीने में 3.86 फीसदी और 3 महीने में 3.32 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 2,497.50 रुपये और 52 वीक लो 1320 रुपये है।

केन्स टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology Share)

यह शेयर शुक्रवार दोपहर 5.94 फीसदी या 187 रुपये की बढ़त के साथ 3,346 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 0.64 फीसदी, 1 महीने में 2.22 फीसदी और 3 महीने में -7.13 फीसदी रिटर्न दिया है।