3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Adani Enterprises, Adani Ports और SBI समेत इन शेयरों में आज दिखी बिकवाली, जानिए कितनी गिरी कीमतें

Adani Ports Share Fall: शुक्रवार को अदानी पोर्ट, अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर निफ्टी-50 के टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे। इन शेयरों के अलावा कोटक बैंक और एसबीआई बैंक के शेयर भी इस लिस्ट में शामिल रहे।
2 min read
Google source verification
Nifty-50 Top Losers List Today

Kotak और SBI के शेयर में गिरावट आई है। (PC:AI)

Top Losers Today 3rd July 2026: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिल रही है। सुबह के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 421 अंकों की बढ़ोतरी देखी गई और एनएसई निफ्टी में 159.30 अंकों की बढ़ोतरी दिखी। निफ्टी-50, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी बैंक, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी स्मॉलकैप सभी में तेजी देखी जा रही है। लेकिन सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर निफ्टी-50 के टॉप लूजर्स में टाटा मोटर्स पेसेंजर व्हीकल, अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट, एसबीआई और कोटक महिद्रा बैंक थामिल थे।

Nifty-50 के सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (Tata Motors Passenger Vehicles Share)

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के शेयर में 3.10 रुपये यानी करीब 0.90 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। शेयर की कीमत 342.85 रुपये पर ट्रेड करती दिखी। निफ्टी-50 के टॉप लूजर्स में यह टॉप पर दिखा। इस गिरावट के बाद कंपनी का टोटल मार्केट कैप 1,26,247.44 करोड़ रुपये रह गया है। इस शेयर का 52 वीक हाई प्राइस 739.70 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो प्राइस 294.30 रुपये है।

अदानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Share)

अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर में शुक्रवार सुबह 21.20 रुपये यानी करीब 0.67 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। शेयर की कीमत 3,156.30 रुपये पर ट्रेड करती दिखी। इस गिरावट के बाद कंपनी का टोटल मार्केट कैप 4,10,591.64 करोड़ रुपये रह गया। इस शेयर का 52 वीक हाई प्राइस 3,229.60 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो प्राइस 1,753.00 रुपये है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI Share)

एसबीआई के शेयर में आज 8.80 रुपये यानी करीब 0.84 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। शेयर की कीमत 1,042.80 रुपये पर ट्रेड करती दिखी। इस गिरावट के बाद कंपनी का टोटल मार्केट कैप 9,61,830.35 करोड़ रुपये रह गया है। इस शेयर का 52 वीक हाई प्राइस 1,234.70 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो प्राइस 786.55 रुपये है।

अदानी पोर्ट शेयर (Adani Ports Share)

अदानी पोर्ट के शेयर में आज 7.20 रुपये यानी करीब 0.38 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। शेयर की कीमत 1,876 रुपये पर ट्रेड करती दिखी। इस गिरावट के बाद कंपनी का टोटल मार्केट कैप 4,32,222.73 करोड़ रुपये रह गया। इस शेयर का 52 वीक हाई प्राइस 1,891.10 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो प्राइस 1,290.50 रुपये है।

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank Share)

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में आज 1.45 रुपये यानी करीब 0.36 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। शेयर की कीमत 397.85 रुपये पर ट्रेड करती दिखी। इस गिरावट के बाद कंपनी का टोटल मार्केट कैप 3,95,721.86 करोड़ रुपये रह गया। इस शेयर का 52 वीक हाई प्राइस 453.20 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो प्राइस 345.50 रुपये है।