2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OnMobile Global और Hexagon Nutrition समेत इन शेयरों में आई 20% तक की तेजी, 1 ही दिन में निवेशकों की हो गई अच्छी कमाई

IFGL Refractories Share: ऑनमोबाइल ग्लोबल और हेक्सागन न्यूट्रिशन के शेयर 20 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए हैं। वहीं, वेदांता ऑयल एंड गैस का शेयर आज 15.28 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 02, 2026

Hexagon Nutrition

Hexagon Nutrition Share में भारी तेजी दर्ज हुई है। (PC: AI)

Vedanta Oil and Gas Share Rise: भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को भारी बढ़त लेकर बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स 0.75 फीसदी या 579 अंक की बढ़त के साथ 77,502 पर बंद हुआ है। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.71 फीसदी या 169 अंक बढ़कर 24,175 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व में दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, एक्सिस बैंक, रिलायंस और बीईएल में दर्ज हुई। आज कई शेयरों में 20 फीसदी की भारी भरकम तेजी भी दर्ज हुई है।

हेक्सागन न्यूट्रिशन (Hexagon Nutrition Share)

हेक्सागन न्यूट्रिशन का शेयर आज 20 फीसदी या 12 रुपये की बढ़त के साथ 72 रुपये पर बंद हुआ है। यह इस शेयर का 52 वीक हाई लेवल भी है। इसका 52 वीक लो 48.10 रुपये है, जो 12 जनवरी 2026 को दर्ज हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 885.01 करोड़ रुपये है।

ऑनमोबाइल ग्लोबल (OnMobile Global Share)

यह शेयर 20 फीसदी या 12.94 रुपये की बढ़त के साथ 77.68 रुपये पर बंद हुआ है। यह इस शेयर का 52 वीक हाई लेवल भी है। वहीं, 52 वीक लो 40.21 रुपये है, जो 30 मार्च 2026 को दर्ज हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 825.90 करोड़ रुपये है।

कंपनीआज की बढ़तबंद भाव52 वीक हाई52 वीक लो
हेक्सागन न्यूट्रिशन (Hexagon Nutrition)20% (+₹12.00)₹72.00₹72.00₹48.10 (12 जनवरी 2026)
ऑनमोबाइल ग्लोबल (OnMobile Global)20% (+₹12.94)₹77.68₹77.68₹40.21 (30 मार्च 2026)
कमर्शियल सिन बैग्स (Commercial Syn Bags)19.42% (+₹30.37)₹186.76₹199.90 (24 फरवरी 2026)₹123.30 (9 जुलाई 2025)
IFGL रेफ्रेक्ट्रीज (IFGL Refractories)16.83% (+₹30.10)₹208.95₹338.00 (6 अक्टूबर 2025)₹119.68 (30 मार्च 2026)
वेदांता ऑयल एंड गैस (Vedanta Oil and Gas)15.28% (+₹5.91)₹44.59₹44.59 (52 वीक हाई)

कमर्शियल सिन बैग्स (Commercial Syn Bags Share)

यह शेयर आज गुरुवार को 19.42 फीसदी या 30.37 रुपये की बढ़त के साथ 186.76 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर का 52 वीक हाई 199.90 रुपये है, जो 24 फरवरी 2026 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 123.30 रुपये है, जो 9 जुलाई 2025 को दर्ज हुआ था। इस शेयर का पीई रेश्यो 23.97 है। कंपनी का मार्केट कैप 757.01 करोड़ रुपये है।

IFGL रेफ्रेक्ट्रीज (IFGL Refractories Share)

यह शेयर 16.83 फीसदी या 30.10 रुपये की बढ़त के साथ 208.95 रुपये पर बंद हुआ है। इस शेयर का 52 वीक हाई 338 रुपये है, जो 6 अक्टूबर 2025 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 119.68 रुपये है, जो 30 मार्च 2026 को दर्ज हुआ था। इस शेयर का पीई रेश्यो 37.15 है। कंपनी का मार्केट कैप 1,546.95 करोड़ रुपये है।

वेदांता ऑयल एंड गैस (Vedanta Oil and Gas Share)

वेदांता ऑयल एंड गैस का शेयर आज 15.28 फीसदी या 5.91 रुपये की बढ़त के साथ 44.59 रुपये पर बंद हुआ है। यह इसका 52 वीक हाई लेवल है। 15 जून को इस शेयर की स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग हुई थी। शेयर में उछाल से कंपनी का मार्केट कैप 17,686.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।