27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crude Oil के दाम 70 डॉलर के आसपास कर रहे ट्रेड, क्या भारत में अब घटेंगे Petrol-Diesel के भाव?

Crude Oil Price: ग्लोबल मार्केट में क्रूड के दाम मिडिल ईस्ट में हुए संघर्ष से पहले के स्तर पर आ चुके हैं और इनमें मामूली उतार-चढ़ाव जारी है। लेकिन इस गिरावट के बाद भी फिलहाल सरकार का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में क्टौती की कोई संभावना नहीं है।
2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Price Update

Petrol पर Windfall Tax बढ़ाया गया। (फोटो: Ani)

Petrol Diesel Price Today 3rd July 2026: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं, लेकिन इसका फायदा फिलहाल आम लोगों को नहीं मिल रहा। ऐसे में आम ग्राहकों के मन में यह सवाल होगा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में कब तक कटौती होगी। इस पर केंद्र सरकार का कहना है कि सरकारी तेल कंपनियां अभी भी मिडिल ईस्ट में तनाव के दौरान महंगे दाम पर खरीदे गए कच्चे तेल का इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तुरंत कटौती संभव नहीं है।

Crude Oil के दाम

ग्लोबल मार्केट में इस समय कच्चे तेल के दामों में मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है। लेकिन मौजूदा कीमतें युद्ध के दौरान क्रूड में हुई बढ़ोतरी से काफी कम है। सुबह 8 बजकर 49 मिनट पर ब्रेंट क्रूड के दाम 72.15 डॉलर प्रति बैरल पर है। इसमें 0.35 सेंट या 0.49 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी हुई है। वहीं, WTI क्रूड के दाम 68.98 डॉलर प्रति बैरल पर हैं। इसमें 0.29 सेंट या 0.42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Us-Iran बातचीत पर नजर

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की कोशिशें जारी हैं। कतर में दोनों पक्षों के बीच 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन पर सकारात्मक बातचीत के बाद बाजार को उम्मीद है कि कच्चे तेल की आपूर्ति सामान्य बनी रहेगी। इसी वजह से ब्रेंट क्रूड लगातार चौथे सप्ताह गिरावट की ओर बढ़ रहा है।

3 जुलाई को भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
कोलकाता₹113.51₹99.82
मुंबई₹111.21₹97.83
चेन्नई₹107.76₹99.55
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
नोएडा₹101.96₹95.44
बेंगलुरु₹110.93₹98.80
भुवनेश्वर₹110.49₹102.15
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹115.69₹103.82
जयपुर₹113.19₹98.25
लखनऊ₹101.86₹95.36
पटना₹113.37₹99.36
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

कब तक कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियों के पास अभी भी महंगे दाम पर खरीदा गया कच्चा तेल मौजूद है। इसलिए कंपनियां फिलहाल खुदरा तेल की कीमतें कम करने की स्थिति में नहीं हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अगले दो से तीन महीने तक इसी तरह कम बनी रहती हैं, तब पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने पर विचार किया जा सकता है।