
Gold Rate में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)
Gold Rate Today 3rd July 2026: सोने की कीमतों में आज शुक्रवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में कीमतें अच्छी-खासी बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखी हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 3220 रुपये बढ़कर 1,47,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 2950 रुपये की बढ़त के साथ 1,34,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 2410 रुपये बढ़कर 1,10,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सोने के साथ ही चांदी की घरेलू हाजिर कीमत में भी आज बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली में चांदी का भाव शुरुआती कारोबार में 5000 रुपये की बढ़त के साथ 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
सोने की घरेलू वायदा कीमत में भी शुक्रवार को तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 1.19 फीसदी या 1733 रुपये की बढ़त के साथ 1,47,491 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 1.73 फीसदी या 4034 रुपये की बढ़त के साथ 2,37,338 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सकारात्मक वैश्विक रुख और यूएस फेड द्वारा आक्रामक रेट हाइक की उम्मीदों में आई गिरावट से सोने को मजबूती मिल रही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, फेड रेट हाइक को डिले कर सकता है। वहीं, डॉलर इंडेक्स भी डाउन चल रहा है। इससे दूसरी करेंसीज वाले निवेशकों के लिए सोना खरीदना किफायती हुआ है। ये सब कारण सोने की कीमतों को सपोर्ट कर रहे हैं।
सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना 1.37 फीसदी या 56.70 डॉलर की बढ़त के साथ 4182.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 1.06 फीसदी या 43.52 डॉलर की बढ़त के साथ 4,165.87 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 2.95 फीसदी या 1.80 डॉलर बढ़कर 62.87 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 2.11 फीसदी या 1.28 डॉलर की बढ़त के साथ 62.19 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।
Published on:
03 Jul 2026 12:11 pm
