कारोबार

Post Office FD calculator: पोस्ट ऑफिस ऑफर करता है ये 4 FD, 5 लाख रुपये डालें तो जानिए कितने मिलेंगे वापस

Post Office FD Interest Rates: भारतीय डाक अपने ग्राहकों को चार तरह की टीडी ऑफर करता है। इसे एफडी भी बोल सकते हैं। सबसे अधिक ब्याज 5 साल की एफडी में मिलता है।
2 min read
Apr 01, 2026
Post Office FD calculator
पोस्ट ऑफिस 4 तरह की एफडी ऑफर करता है। ()PC: AI

Post Office FD Interest Rates: अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। यह स्कीम आमतौर पर पोस्ट ऑफिस FD के नाम से जानी जाती है, क्योंकि यह बैंक एफडी की तरह ही काम करती है। इस स्कीम में आप सिर्फ 1,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं, जबकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।

Post Office FD में कितना मिल रहा ब्याज?

पोस्ट ऑफिस TD स्कीम में अलग-अलग अवधि के हिसाब से ब्याज दरें तय की गई हैं। एक साल के टीडी अकाउंट पर 6.9 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। 2 साल के टीडी अकाउंट पर 7 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। 3 साल के टीडी अकाउंट पर 7.1 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। वहीं, 5 साल के टीडी अकाउंट पर 7.5 फीसदी ब्याज दर मिल रही है।

अवधि (Tenure)ब्याज दर (Interest Rate)
1 साल का TD अकाउंट6.9%
2 साल का TD अकाउंट7.0%
3 साल का TD अकाउंट7.1%
5 साल का TD अकाउंट7.5%

कौन खुलवा सकता है खाता?

  • कोई भी भारतीय नागरिक यहां खाता खोल सकता है।
  • सिंगल और जॉइंट अकाउंट दोनों खुलवाए जा सकते हैं।
  • अधिकतम 3 वयस्क मिलकर जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं।
  • नाबालिग के नाम पर अभिभावक भी खाता खोल सकते हैं।

क्यों खास है यह स्कीम?

  • सरकारी गारंटी के साथ सुरक्षित निवेश।
  • फिक्स्ड और भरोसेमंद रिटर्न।
  • छोटी रकम से निवेश की शुरुआत।
  • लंबी अवधि में अच्छा ब्याज।

5 लाख रुपये के निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस एफडी में सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न मिलता है। आप पोस्ट ऑफिस की 3 साल की एफडी में 5 लाख रुपये डालते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 6,17,538 रुपये मिलेंगे। इसमें 1,17,538 रुपये ब्याज आय होगी। अगर आप इस एफडी में 9 लाख रुपये डालते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 11,11,568 रुपये मिलेंगे। इसमें 2,11,568 रुपये ब्याज आय होगी।

Updated on:
01 Apr 2026 03:55 pm
Published on:
01 Apr 2026 03:55 pm