1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Changes from 1 April: LPG सिलेंडर से लेकर पेट्रोल और ट्रेन टिकट तक… आज से हुए हैं ये 11 बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Changes from 1 April 2026 lpg cylinder and petrol price: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज एक अप्रैल से महंगा हो गया है। वहीं, जेट फ्यूल की कीमत में भी इजाफा हुआ है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Apr 01, 2026

Changes from 1 April 2026

एक अप्रैल से कई बदलाव हुए हैं। (PC: AI)

Changes from 1 April 2026: आज से नया वित्त वर्ष 2026-27 शुरू हो गया है। इसके साथ ही कई सारे बड़े बदलाव आज से लागू हो रहे हैं, जो आपकी जेब पर असर डालेंगे। आज से नया इनकम टैक्स एक्ट लागू हो गए हैं। इसमें टैक्स से जुड़े कई बदलाव शामिल हैं। फॉर्म 16 की जगह अब फॉर्म 130 ने ले ली है। आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और जेट फ्यूल भी महंगा हो गया है। आइए विस्तार से जानते हैं।

एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

एक अप्रैल से एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 194 रुपये, कोलकाता में 218 रुपये, चेन्नई में 203 रुपये और मुंबई में 196 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली में अब यह सिलेंडर 2078.50 रुपये में मिल रहा है।

बढ़ गए जेट फ्यूल के दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अप्रैल से जेट फ्यूल के दाम बढ़ा दिये हैं। एटीएफ की कीमत में 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इससे यह कीमत 1.04 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।

प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में उछाल

प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में इंडियन ऑयल का XP100 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, प्रीमियम डीजल Xtra Green की कीमत 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

नया इनकम टैक्स एक्ट

1961 का इनकम टैक्स एक्ट अब इतिहास बन गया है। उसकी जगह इनकम टैक्स एक्ट 2025 ने ले ली है। टैक्स की दरें नहीं बदली हैं, स्लैब वही रहेंगे। लेकिन जो बदला है, वो है रिपोर्टिंग का तरीका। अब "असेसमेंट ईयर" और "प्रीवियस ईयर" जैसे उलझाने वाले शब्दों की जगह सिर्फ "टैक्स ईयर" होगा। नए एक्ट से आम आदमी के लिए टैक्स को समझना थोड़ा आसान होगा।

फॉर्म 16 की जगह आया फॉर्म 130

नौकरीपेशा लोगों के काम आने वाले फॉर्म 16 और फॉर्म 16A अब बंद हो गए हैं। उनकी जगह फॉर्म 130 और फॉर्म 131 ने ले ली है। टैक्स भरने की प्रक्रिया भी थोड़ी बदली है।

12 लाख तक की कमाई पर जीरो टैक्स

जिन लोगों की सालाना कमाई 12 लाख रुपये तक है, उन्हें नई टैक्स व्यवस्था में जीरो टैक्स देना होगा। सेक्शन 87A के तहत रिबेट बढ़ा दी गई है।

सैलरी स्ट्रक्चर भी बदला

नए नियमों के तहत कंपनियां अब सैलरी के ढांचे में बदलाव कर सकती हैं। पहले कई भत्तों की परिभाषा ढीली थी, जिससे कंपनियां टैक्स बचाने वाले पैकेज बनाती थीं। अब वो गुंजाइश कम हो जाएगी। साथ ही नए लेबर कोड के तहत बेसिक सैलरी कुल CTC का कम से कम 50 फीसदी होनी चाहिए। इससे PF और ग्रेच्युटी बढ़ेगी लेकिन इन-हैंड सैलरी थोड़ी कम हो सकती है।

ट्रेन टिकट कैंसिल करना हुआ महंगा

अगर ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो एक भी पैसा वापस नहीं मिलेगा। पहले यह समयसीमा 4 घंटे थी।

HRA में राहत

किराए के घर में रहने वालों के लिए एक अहम बदलाव आया है। पहले 50 फीसदी HRA छूट सिर्फ मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई तक सीमित थी। अब बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद भी इस दायरे में आ गए हैं। अब HRA क्लेम करने के लिए फॉर्म 124 में मकान मालिक की पूरी जानकारी देनी होगी।

PAN कार्ड

अब सिर्फ आधार कार्ड से PAN नहीं बनेगा। जन्मतिथि के प्रमाण के लिए 10वीं की मार्कशीट या पासपोर्ट जरूरी होगा।

ATM से पैसे निकालना हुआ महंगा

HDFC बैंक अब UPI ATM निकासी को भी फ्री लिमिट में गिनेगा। पांच से ज्यादा ट्रांजेक्शन हुए तो हर बार 23 रुपये कटेंगे। Bandhan Bank में मेट्रो शहरों में 3 और बाकी जगह 5 फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे। उसके बाद 23 रुपये लगेंगे।