21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Kisan 23rd Installment: किसानों को कब मिलेगी पीएम किसान की 23 वीं किस्त? e-KYC नहीं है तो खाते में नहीं आएगा पैसा

PM kisan Samman Nidhi Installment: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का करोड़ों किसानों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, यह किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिनकी eKYC पूरी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

May 21, 2026

PM kisan Samman Nidhi

PM Kisan की 22 किस्तें जारी हो चुकी हैं। (PC: AI)

PM Kisan 23rd Installment Date: देश के करोड़ों किसान इस समय पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी किसानों के खाते में 2000 रुपये आने हैं, लेकिन उससे पहले कुछ जरूरी काम पूरे करना बेहद जरूरी है। अगर e-KYC और आधार लिंकिंग में गड़बड़ी हुई तो किस्त अटक सकती है।

कब आ सकती है PM Kisan की अगली किस्त?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद अब अगली यानी 23वीं किस्त को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पिछले रिकॉर्ड को देखें, तो सरकार आमतौर पर हर चार महीने में किसानों के खातों में पैसा भेजती है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगली किस्त जून या जुलाई 2026 के आसपास जारी हो सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।

पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी किसान योजनाओं में शामिल है। इसके तहत पात्र किसानों को सालभर में कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं। यह रकम तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाती है। हर किस्त में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं, ताकि किसान खेती और उससे जुड़े खर्च पूरे कर सकें।

बिना e-KYC के नहीं मिलेगी किस्त

पीएम किसान योजना का फायदा लेने के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि e-KYC पूरी किए बिना अगली किस्त जारी नहीं होगी। यानी अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं करायी है तो जल्द यह काम निपटा लें। किसान घर बैठे भी e-KYC कर सकते हैं।

PM Kisan की e-KYC कैसे करें?

किसानों को सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। वहां e-KYC वाले विकल्प पर क्लिक करके आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद OTP वेरिफिकेशन पूरा करने पर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इन तरीकों से भी करवा सकते हैं e-KYC

सरकार ने ई-केवाईसी के लिए तीन तरीके उपलब्ध कराए हैं। पहला OTP आधारित e-KYC, जो पीएम किसान पोर्टल और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। दूसरा बायोमेट्रिक आधारित e-KYC, जो CSC सेंटर और राज्य सेवा केंद्रों पर होती है। तीसरा फेस ऑथेंटिकेशन आधारित e-KYC है, जिसे PM Kisan मोबाइल ऐप के जरिए पूरा किया जा सकता है।

कैसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट

अगर किसान अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी आसान प्रक्रिया दी गई है। सबसे पहले PM Kisan की वेबसाइट पर जाएं। वहां “Beneficiary Status” वाले सेक्शन पर क्लिक करें। फिर आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर डालकर “Get Data” पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपका भुगतान और लाभार्थी स्टेटस दिखाई देगा।

कई बार छोटी सी गलती की वजह से किसानों की किस्त रुक जाती है। इसलिए बैंक अकाउंट, आधार और मोबाइल नंबर की जानकारी सही रखना बहुत जरूरी है। सरकार लगातार किसानों से रिकॉर्ड अपडेट रखने की अपील भी कर रही है।