21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today on 21st May 2026: पिछले 10 दिन में 6600 रुपये चढ़ा सोना, चांदी हुई 10,000 रुपये महंगी, जानिए आज कहां पहुंच गए रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में पिछले 10 दिन में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है। आज भी सोना हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी में भी बढ़त देखने को मिली है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

May 21, 2026

Gold Price Today

सोने में तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज गुरुवार को तेजी देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 640 रुपये की बढ़त के साथ 1,60,230 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 450 रुपये की तेजी के साथ 1,46,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 370 रुपये की बढ़त के साथ 1,20,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। गुड रिटर्न के अनुसार, जयपुर में सोने का भाव भी आज दिल्ली की कीमतों के बराबर ही है।

24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

गोल्ड (कैरेट)आज का भाव(रुपये प्रति 10 ग्राम)कल का भाव(रुपये प्रति 10 ग्राम)बदलाव
24 कैरेट1,60,2301,59,590+640
22 कैरेट1,46,7501,46,300+450
18 कैरेट1,20,1001,19,730+370

10 दिन में 6,600 रुपये चढ़ा सोना

11 मई 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम था। आज 21 मई को यह भाव 1,60,230 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इस तरह पिछले 10 दिन में सोने की कीमत में 6,640 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हो चुका है। पिछले 10 दिन में सोने में काफी उतार-चढ़ाव देखे को मिला है। इस दौरान सोने का सबसे अधिक भाव 14 मई को 1,62,260 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

बड़े शहरों में आज सोने का भाव

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई (Gold Rate in Chennai)₹1,61,670₹1,48,100₹1,24,250
मुंबई (Gold Rate in Mumbai)₹1,59,930₹1,46,600₹1,19,950
दिल्ली (Gold Rate in Delhi)₹1,60,230₹1,46,750₹1,20,100
कोलकाता (Gold Rate in Kolkata)₹1,59,930₹1,46,600₹1,19,950
बेंगलुरु (Gold Rate in Bangalore)₹1,59,930₹1,46,600₹1,19,950
हैदराबाद (Gold Rate in Hyderabad)₹1,59,930₹1,46,600₹1,19,950
केरल (Gold Rate in Kerala)₹1,59,930₹1,46,600₹1,19,950
पुणे (Gold Rate in Pune)₹1,59,930₹1,46,600₹1,19,950
वडोदरा (Gold Rate in Vadodara)₹1,60,130₹1,46,650₹1,20,000
अहमदाबाद (Gold Rate in Ahmedabad)₹1,60,130₹1,46,650₹1,20,000

चांदी की कीमतों में भी तेजी (Silver Price Today)

चांदी की कीमतों में भी आज गुरुवार को तेजी देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 5,000 रुपये की तेजी के साथ 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

10 दिन में 10,000 रुपये महंगी हुई चांदी

11 मई 2026 को चांदी का घरेलू हाजिर भाव 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। यह कीमत आज 21 मई को 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इस तरह पिछले 10 दिन में चांदी की कीमत में 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। इस दौरान चांदी की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव भी हुआ है। पिछले 10 दिन में चांदी का सबसे ज्यादा भाव 13 मई को 3,10,000 रुपये रहा था।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.03 फीसदी या 1.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,534.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.18 फीसदी या 7.99 डॉलर की गिरावट के साथ 4,536.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.36 फीसदी या 0.27 डॉलर की गिरावट के साथ 75.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.38 फीसदी या 0.29 डॉलर की गिरावट के साथ 75.61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव सुबह 10 बजे 0.18 फीसदी या 281 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,725 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.48 फीसदी या 1306 रुपये की गिरावट के साथ 2,72,959 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।