
Post Office RD Calculator: निवेश करने के लिए जरूरी नहीं है कि आपकी सैलरी बहुत ज्यादा हो या आपको पास काफी सारा पैसा हो। आप रोजाना 100-50 रुपये बचाकर भी निवेश शुरू कर सकते हैं। अब बात आती है कि किस स्कीम में निवेश करें, जहां कोई रिस्क नहीं हो और रिटर्न भी गारंटी के साथ मिले। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम सबसे अच्छा विकल्प नजर आता है। यह स्मॉल सेविंग स्कीम्स में आती है। सरकार हर तीन महीने में इस योजना पर ब्याज दर तय करती है। ऐसे में निवेशक बिना किसी डर के निश्चिंत होकर इस योजना में पैसा लगा सकते हैं। आप अपनी पत्नी के साथ बचत करके हर महीने निवेश करें, तो 10 साल में आसानी से 30 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
अगर आपकी वाइफ वर्किंग है, तो दोनों अपनी सैलरी से पैसे बचाकर इस स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते हैं। इससे आप हर महीने अधिक रकम इन्वेस्ट कर पाएंगे। अगर आप दोनों हर महीने 9-9 हजार रुपये बचाएं, तो एक महीने में कुल 18,000 रुपये पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट में डाल सकते हैं। 5 साल तक इस तरह निवेश करने के बाद मैच्योरिटी को 5 साल और बढ़ा दें।
| विवरण | राशि |
|---|---|
| पति का मासिक निवेश | ₹9,000 |
| पत्नी का मासिक निवेश | ₹9,000 |
| कुल मासिक निवेश | ₹18,000 |
| निवेश अवधि | 5 साल + 5 साल (एक्सटेंशन) = 10 साल |
| कुल निवेश राशि | ₹21,60,000 |
| ब्याज से आय | ₹9,15,385 |
| मैच्योरिटी पर कुल फंड | ₹30,75,385 |
इस तरह 10 साल तक निवेश करने पर आपके पास 30,75,385 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें 21,60,000 रुपये आपकी निवेश राशि होगी। वहीं, 9,15,385 रुपये ब्याज आय होगी।