कारोबार

Reliance Power, Delhivery और Rites समेत इन शेयरों में दिखी 15% तक की तेजी, जानिए बीते 1 और 3 महीने का रिटर्न

Hexaware Technologies Share में आज कारोबार के दौरान करीब 7 फीसदी का उछाल देखने को मिला। इस शेयर ने एक हफ्ते में 6.26 फीसदी और 3 महीने में 21.51 फीसदी रिटर्न दिया है।
2 min read
Jul 01, 2026
Rites Share
Rites के Share में अच्छी तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Delhivery Share Price: निफ्टी 500 पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी राइट्स लिमिटेड के शेयर में देखने को मिली है। यह शेयर 15 फीसदी उछल गया। इसके अलावा, रिलायंस पावर, डेल्हीवरी, इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस और हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के शेयर में भी अच्छा उछाल देखा गया है। इन्वेंटुरस नॉलेज के शेयर ने पिछले 3 महीने में 33.38 फीसदी रिटर्न दिया है।

राइट्स लिमिटेड (Rites Share)

निफ्टी 500 पैक में आज सबसे अधिक तेजी राइट्स लिमिटेड के शेयर में देखने को मिली। यह शेयर बुधवार दोपहर 2 बजे करीब 15 फीसदी के उछाल के साथ 234 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने पिछले 1 महीने में 13.87 फीसदी और पिछले 3 महीने में 20.94 फीसदी रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले 1 साल में इस शेयर में 17.91 फीसदी की गिरावट आई है। इस शेयर का पीई रेश्यो 25.90 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 10,835.69 करोड़ रुपये है।

रिलायंस पावर शेयर (Reliance Power Share)

रिलायंस पावर का शेयर बुधवार दोपहर 9.82 फीसदी की बढ़त के साथ 27.32 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 11.23 फीसदी, एक महीने में 4.71 फीसदी और 3 महीने में 25.37 फीसदी रिटर्न दिया है।

डेल्हीवरी (Delhivery Share)

डेल्हीवरी का शेयर बुधवार दोपहर 6.72 फीसदी या 31 रुपये की बढ़त के साथ 504 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस शेयर का पीई रेश्यो 234.13 पर है। इस शेयर ने 1 महीने में 9.15 फीसदी, 3 महीने में 10.63 फीसदी और एक साल में 24.3 फीसदी रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 35,727.32 करोड़ रुपये है।

इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस (Inventurus Knowledge Solutions Share)

इस कंपनी का शेयर 7.34 फीसदी या 123 रुपये की तेजी के साथ 1802 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। यह शेयर 41.87 पीई पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 3.4 फीसदी, एक महीने में 8.35 फीसदी और 3 महीने में 33.38 फीसदी रिटर्न दिया है।

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies Share)

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का शेयर 6.91 फीसदी बढ़कर 550.55 रुपये पर पहुंच गया है। यह शेयर 22.81 पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 32,267.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 6.26 फीसदी, एक महीने में 2.18 फीसदी और 3 महीने में 21.51 फीसदी रिटर्न दिया है।

Updated on:
01 Jul 2026 03:39 pm
Published on:
01 Jul 2026 03:37 pm