1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tata Motors, Shree Cement और Varun Beverages के शेयरों में आई आज अच्छी तेजी, जानिए कितने PE पर कर रहे ट्रेड

United Spirits Share Price Rise: मादक पेय कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर में आज तेजी आई है। इसके अलावा, टाटा मोटर्स, वरुण बेवरेजेज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और श्री सीमेंट लिमिटेड के शेयर में तेजी देखी जा रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 01, 2026

Shree Cement Share Price

Shree Cement के शेयर में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Shree Cement Share Price Rise: शेयर बाजार में आज शुरुआत से देखी जा रही तेजी धीरे-धीरे मजबूत हुई है। दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर सेंसेक्स 0.74 फीसदी या 571 अंक की तेजी के साथ 77,052 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 0.43 फीसदी या 161 अंक बढ़कर 24,026 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी नेक्स्ट-50 के शेयरों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी श्री सीमेंट लिमिटेड, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, वरुण बेवरेजेज, टाटा मोटर्स और यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर में देखी जा रही है।

निफ्टी नेक्स्ट-50 के इन शेयरों में आया उछाल

श्री सीमेंट लिमिटेड (Shree Cement Share)

निफ्टी नेक्स्ट-50 के शेयरों में सबसे अधिक तेजी श्री सीमेंट लिमिटेड के शेयर में देखने को मिली है। यह शेयर दोपहर 12 बजे 2.53 फीसदी या 640 रुपये की बढ़त के साथ 25,890 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। शेयर में तेजी से कंपनी का मार्केट कैप 93,358.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 32,490 रुपये है, जो 23 जुलाई 2025 को दर्ज हुआ था। 52 वीक लो 22,550 रुपये है, जो 23 मार्च 2026 को दर्ज हुआ था। यह शेयर 52.10 पीई पर ट्रेड कर रहा है।

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Godrej Consumer Products Share)

बुधवार दोपहर यह शेयर 2.66 फीसदी या 26.90 रुपये की बढ़त के साथ 1036.50 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का मार्केट कैप 1,06,038.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 1309 रुपये और 52 वीक लो 967.05 रुपये है। यह शेयर 55.52 पीई पर ट्रेड कर रहा है।

कंपनीमौजूदा शेयर भावआज की बढ़तमार्केट कैप (करोड़ रुपये)52 वीक हाई52 वीक लोP/E
श्री सीमेंट लिमिटेड₹25,8902.53% (₹640)93,358.94₹32,490₹22,55052.10
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स₹1,036.502.66% (₹26.90)1,06,038.84₹1,309₹967.0555.52
वरुण बेवरेजेज₹519.402.39% (₹12.15)1,75,473.52₹555.80₹38153.33
टाटा मोटर्स₹4270.95% (₹4.05)1,57,168.63₹509₹306.30103.70
यूनाइटेड स्पिरिट्स₹1,3550.43% (₹5.90)98,643.32₹1,488₹1,210.8052.41

वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages Share)

वरुण बेवरेजेज का शेयर इस समय 2.39 फीसदी या 12.15 रुपये की बढ़त के साथ 519.40 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का मार्केट कैप 1,75,473.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 555.80 रुपये और 52 वीक लो 381 रुपये है। यह शेयर 53.33 के पीई पर ट्रेड कर रहा है।

टाटा मोटर्स (Tata Motors Share)

टाटा मोटर्स का शेयर बुधवार दोपहर 0.95 फीसदी या 4.05 रुपये की बढ़त के साथ 427 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इससे कंपनी का मार्केट कैप 1,57,168.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 509 रुपये पर और 52 वीक लो 306.30 रुपये पर है। यह शेयर 103.70 के पीई पर ट्रेड कर रहा है।

यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits Share)

यूनाइटेड स्पिरिट्स का शेयर 0.43 फीसदी या 5.90 रुपये की बढ़त के साथ 1355 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। शेयर में तेजी से कंपनी का मार्केट कैप 98,643.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 1488 रुपये पर है। वहीं, 52 वीक लो 1210.80 रुपये पर है। यह शेयर 52.41 पीई पर ट्रेड कर रहा है।