1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज भी गिरावट, जानिए आपके शहर में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने की घरेलू हाजिर और वायदा दोनों कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। वैश्विक भाव भी गिर गए हैं। वहीं, चांदी की हाजिर कीमत में इजाफा हुआ है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 01, 2026

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price: सोने में आज गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Price Today 1st July 2026: सोने की कीमतों में आज बुधवार को भी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में सुबह 11 बजे 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 1260 रुपये गिरकर 1,40,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1150 रुपये गिरकर 1,29,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 940 रुपये गिरकर 1,05,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

चांदी में आई तेजी

सोने से इतर चांदी की घरेलू हाजिर कीमत में आज बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली में चांदी का भाव शुरुआती कारोबार में 5000 रुपये की बढ़त के साथ 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

MCX पर सोने-चांदी के भाव

सोने की घरेलू वायदा कीमत में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 11 बजे 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 1.05 फीसदी या 1495 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,036 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 2.33 फीसदी या 5325 रुपये की गिरावट के साथ 2,23,238 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,42,910₹1,31,000₹1,09,400
मुंबई₹1,40,780₹1,29,050₹1,05,590
दिल्ली₹1,40,930₹1,29,200₹1,05,740
कोलकाता₹1,40,780₹1,29,050₹1,05,590
बेंगलुरु₹1,40,780₹1,29,050₹1,05,590
हैदराबाद₹1,40,780₹1,29,050₹1,05,590
केरल₹1,40,780₹1,29,050₹1,05,590
पुणे₹1,40,780₹1,29,050₹1,05,590
वडोदरा₹1,40,830₹1,29,100₹1,05,640
अहमदाबाद₹1,40,830₹1,29,100₹1,05,640
जयपुर₹1,40,930₹1,29,200₹1,05,740

क्यों गिरे गोल्ड के रेट?

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और होर्मुज में जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू होने के चलते सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में कमजोर हुआ है। यही कारण है कि सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। क्रूड ऑयल की कीमतों में भी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड जून में करीब 21 फीसदी गिरकर 72.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना 1.26 फीसदी या 51 डॉलर की गिरावट के साथ 3,987.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.80 फीसदी या 31.88 डॉलर की गिरावट के साथ 3,976.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 3.19 फीसदी या 1.91 डॉलर गिरकर 58.01 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.72 फीसदी या 1.01 डॉलर की गिरावट के साथ 57.59 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।