1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crude Oil हुआ थोड़ा महंगा, जानिए दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, पटना का Petrol – Diesel Price

Crude Oil Price Today 1st July 2026: ब्रेंट क्रूड की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। इसका कारण है कि ईरान ने दोहा में अमेरिकी अधिकारियों से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया। वहीं, भारत में 1 जुलाई को पेट्रोल-डीजल की खरीद पर लगी पांबदी को सरकार ने हटा दिया है।
2 min read
Google source verification
Crude Oil Crisis

क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा हुआ है। (PC: AI)

Petrol Diesel Price Today 1st July 2026: ईरान द्वारा अमेरिकी अधिकारियों से सीधे बातचीत से इनकार करने के बाद मिडिल ईस्ट में संघर्षविराम को लेकर फिर अनिश्चितता बढ़ गई है। इसका असर बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों पर दिखा और ब्रेंट और WTI दोनों में तेजी आई। वहीं, भारत सरकार ने 1 जुलाई से इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशन के लिए पेट्रोल-डीजल की खरीद पर लगाई गई पाबंदी हटा दी है, जिससे फ्यूल की आपूर्ति सामान्य होने का संकेत मिला है।

कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी

बुधवार को शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 50 सेंट यानी 0.69 फीसदी बढ़कर 73.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 63 सेंट यानी 0.91 फीसदी चढ़कर 70.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।

सीधी बातचीत नहीं करेगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा पहुंचे। व्हाइट हाउस ने इसे उच्च स्तरीय बैठक बताया था। हालांकि, ईरान और मेजबान देश कतर ने साफ किया कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की ईरानी अधिकारियों से सीधी बातचीत नहीं होगी। उनकी बातचीत केवल मध्यस्थों के जरिए होगी। इससे दोनों देशों के बीच जारी संघर्षविराम को लेकर नई अनिश्चितता पैदा हो गई।

पिछली तिमाही में आई थी बड़ी गिरावट

इससे पहले मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत मिलने से कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई थी। ब्रेंट क्रूड जून में करीब 45 डॉलर प्रति बैरल टूट गया, जो 2008 की वैश्विक वित्तीय मंदी के बाद सबसे बड़ी तिमाही गिरावट रही। वहीं, WTI क्रूड करीब 31 डॉलर प्रति बैरल गिरा, जो कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 के बाद सबसे बड़ी तिमाही गिरावट थी।

1 जुलाई को भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया। 25 मई को अंतिम बार की गई बढ़ोतरी की दरें ही लागू हैं।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
कोलकाता₹113.51₹99.82
मुंबई₹111.21₹97.83
चेन्नई₹107.76₹99.55
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
नोएडा₹102.12₹95.56
बेंगलुरु₹111.68₹99.56
भुवनेश्वर₹108.97₹100.68
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹115.69₹103.82
जयपुर₹113.19₹98.25
लखनऊ₹101.86₹95.36
पटना₹113.37₹99.36
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

भारत ने हटाई तेल खरीद पर पाबंदी

केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल ग्राहकों के लिए पेट्रोल और डीजल की खरीद पर लगी पाबंदी हटा दी है। यह प्रतिबंध 12 जून को मिडिल ईस्ट में युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी के कारण तेल की सप्लाई को मैनेज करने के लिए लगाया गया था। अब इस आदेश के वापस लेने के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों और फ्यूल रिटेलर्स पर लगी खरीद संबंधी सीमाएं भी समाप्त हो गई हैं।