
Kratikal Tech IPO का शेयर 41 रुपये के GMP पर ट्रेड करता दिखा है। (PC: AI)
Kratikal Tech IPO Day 1: ग्रे मार्केट में क्रैटिकल टेक के शेयर के लिए प्रीमियम लगातार बढ़ रहा है। 25 जून को 135 रुपये की आईपीओ प्राइस के मुकाबले प्रीमियम 13 रुपये पर था, जो आज मंगलवार को 41 रुपये पर पहुंच गया है। इस तरह यह शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर 30 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है। आज इस आईपीओ का पहला दिन है और दोपहर 2 बजे तक यह 1.04 गुना सबस्क्राइब हो चुका था। क्रैटिकल टेक साइबर सिक्योरिटी सेक्टर में काम करती है और AI व SaaS बेस्ड सॉफ्टवेयर से कंपनियों को साइबर हमलों से बचाती है।
आईपीओ खुलने से पहले ही क्रैटिकल टेक ने एंकर निवेशकों से 11.23 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। कंपनी ने 8.31 लाख शेयर 135 रुपये प्रति शेयर की दर से एंकर निवेशकों को अलॉट किए। यह एक अच्छा संकेत माना जाता है, क्योंकि बड़े निवेशकों का भरोसा बाकी बाजार को भी आकर्षित करता है।
मंगलवार दोपहर 2 बजे तक यह आईपीओ कुल 1.04 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। इसमें रिटेल निवेशकों का कोटा 1.46 गुना सबस्क्राइब हुआ। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों का कोटा 1.43 गुना सब्सक्राइब हुआ।
यह BSE SME IPO है। कंपनी 29.40 लाख शेयर जारी कर करीब 40 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, OFS का कोई हिस्सा नहीं है। प्राइस बैंड 128 से 135 रुपये प्रति शेयर है। रिटेल निवेशक न्यूनतम 2,000 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। यह आईपीओ 2 जुलाई को बंद होगा। अलॉटमेंट 3 जुलाई को होने की उम्मीद है। शेयर 6 जुलाई को डीमैट खातों में आएंगे और लिस्टिंग 7 जुलाई को BSE SME पर होगी।
कंपनी आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल अपनी दो विदेशी सहायक कंपनियों में करेगी, जिनमें UAE की Threatcop FZ LLC और USA की Threatcop AI Inc शामिल हैं। इसके अलावा सेल्स, मार्केटिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर खर्च किया जाएगा।
FY24 में कंपनी की आय 13.02 करोड़ रुपये थी, FY25 में यह बढ़कर 20.85 करोड़ और FY26 में 36.72 करोड़ रुपये हो गई। यानी दो साल में राजस्व लगभग तीन गुना हो गया। मुनाफा भी FY24 के 3.20 करोड़ से बढ़कर FY26 में 6.14 करोड़ रुपये हो गया।
Sampark India Logistics का IPO आज 30 जून को खुला है। लेकिन ग्रे मार्केट से जो खबर आई, वो कोई खास उत्साह नहीं जगाती। GMP लगभग शून्य है। यानी बाजार को फिलहाल यह उम्मीद नहीं दिख रही कि यह शेयर लिस्टिंग के दिन इश्यू प्राइस से ऊपर खुलेगा। दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक यह आईपीओ 70 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका था।
कंपनी आईपीओ से 27 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। 0.22 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। प्राइस बैंड 80 से 84 रुपये प्रति शेयर है। शेयरों का अलॉटमेंट 3 जुलाई को होने की संभावना है। शेयर 6 जुलाई को डीमैट में आएंगे और लिस्टिंग 7 जुलाई को BSE SME पर होगी।
Published on:
30 Jun 2026 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
