कारोबार

LPG सिलेंडर की कमी से देशभर में होटलों और रेस्टोरेंट्स पर मड़राया संकट, सरकार ने उठाए जरूरी कदम

होटल एंड रेस्टोरेंट में एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी के बाद सरकार ने एलपीजी आपूर्ति को बहाल करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।

2 min read
Mar 10, 2026
कॉमर्शियल सलेंडर की कमी। फोटो: पत्रिका

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में हो रही बाधा के कारण देश के अलग अलग हिस्से से होटल एंड रेस्टोरेंट को हो रही समस्याओं की खबरें आ रही है। देश के महानगरों बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई के रेस्टोरेंट्स चेतावनी दे रहे हैं कि जल्द ही एलपीजी की आपूर्ति बाधा का हल नहीं निकाला गया तो इन होटल एंड रेस्टोरेंट को अस्थाई रूप से बंद करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

Crude Oil Prices Drop: ट्रंप के एक बयान ने ला दी क्रूड ऑयल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, 10% तक टूटे दाम

होटल बंद होने की कगार पर

देश के अलग-अलग होटल एसोसिएशनों का कहना है कि एलपीजी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से कई होटलों को अपने मेन्यू में कटौती करनी पड़ रही है, इसके साथ ही संचालन के घंटों को कम किया जा रहा है। क्योंकि इनके पास एलपीजी का भंडारण करने की क्षमता नहीं होती।

इन एसोसिएशनों ने इसे गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि यदि आने वाले समय में जल्द ही आपूर्ति को बहाल नहीं किया गया तो होटलों को अस्थाई रूप से बंद करना पड़ सकता है। हालांकि, होटलों को बंद करने का निर्णय होटल मालिकों पर निर्भर करता है। इसके साथ ही आपूर्ति बाधित होने से स्विगी और जोमाटो जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म भी प्रभावित हो रहे हैं।

सरकार के उठाए कदम

युद्ध के कारण प्रभावित हुई आपूर्ति को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने इस समस्या से बचने के लिए कई कठोर कदम उठाएं है।

  • तेल मंत्रालय ने होटल एंड रेस्टोरेंट से प्राप्त अनुरोधों के बाद तेल मार्केटिंग कंपनी (ओएमसी) के कार्यकारी निदेशक समेत तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया है।
  • सरकार जमाखोरी पर लगातार नजर रखे हुए है और रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
  • सरकार मे एलपीजी बुकिंग की अवधि को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। यानी अब उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर की दोबार बुकिंग 25 दिन से पहले नहीं कर सकता।
  • सरकार ने ओएमसी से कॉमर्शियल उपयोगकर्ताओं के बजाए घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही है।

देशभर के रेस्टोरेंट हो रहे प्रभावित

मुंबई के प्रमुख होटल संघ, इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (एएचएआर) ने बताया कि मुंबई में अब तक 20 प्रतिशत होटल बंद हो चुके है। यदि यह हालात अगले दो दिन जारी रहते है तो 100 फीसदी रेस्टोरेंट को बंद करना पड़ सकता है, क्योंकि उनके पास एलपीजी स्टॉक खत्म हो जाएगा।

सिलेंडर की यह समस्या केवल मुंबई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बेंगलूरु और चेन्नई में भी होटल मालिकों को इसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बैंगलोर होटल्स एसोसिएशन के मुताबिक 10 मार्च से होटल एंड रेस्टोरेंट पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना है।

वहीं, चेन्नई होटल्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ओर ध्यान देने के लिए पत्र लिखा और एलपीजी सिलेंडरों की तत्काल आपूर्ति का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें

Why Share Market Rise Today: सोमवार की जबरदस्त गिरावट के बाद आज बाजार में क्यों है शानदार तेजी? जान लीजिए ये 5 कारण

Published on:
10 Mar 2026 01:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर