कारोबार

Gold Price Today: चांदी में 54,000 रुपये की महागिरावट, सोने में भी जबरदस्त मंदी, जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: सोने-चांदी के भाव आज गुरुवार को लड़खड़ाकर टूट गए हैं। पिछले एक महीने में सोना 18,754 रुपये नीचे आ गया है।

2 min read
Apr 02, 2026
सोने-चांदी में भारी गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Price Today: सोने की कीमत में आज गुरुवार को जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार दोपहर सोने का वायदा भाव 6,388 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,47,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी में भी भयंकर मंदी देखी जा रही है। एमसीएक्स पर गुरुवार दोपहर चांदी का वायदा भाव 18,715 रुपये की गिरावट के साथ 2,24,786 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

ये भी पढ़ें

8th Pay Commission: लाखों सरकारी कर्मचारियों को कब मिलेगी DA Hike की खुशखबरी? जानिए क्यों हो रही देरी

1 महीने में 18,754 रुपये टूटा सोना

बीती 2 मार्च को सोने का भाव 1,66,074 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह एक महीने में सोने की कीमत में 18,754 रुपये की गिरावट आ चुकी है। चांदी का वायदा भाव 2 मार्च को एमसीएक्स पर 2,78,481 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह एक महीने में चांदी का भाव 53,695 रुपये गिर गया है।

हाजिर बाजार में सोने के भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,45,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,42,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,29,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,17,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 93,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को 22 कैरेट सोना 1,39,200 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,13,890 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,51,850 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

ज्वैलरी ब्रांड24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)18 कैरेट (₹/10 ग्राम)14 कैरेट (₹/10 ग्राम)
तनिष्क1,51,8501,39,2001,13,890
कल्याण ज्वैलर्स1,38,800
जोयालुक्कास1,51,4201,38,8001,13,560
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स1,38,8001,13,56088,330

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज गुरुवार, 2 अप्रैल को 22 कैरेट सोने का रेट 1,38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोना 1,51,420 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,13,560 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज 22 कैरेट सोने का रेट 1,38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,13,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 88,330 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

ये भी पढ़ें

Iran War से कॉर्पोरेट वर्ल्ड पर मंडराया नया खतरा, कंपनियों को भी खोजने होंगे युद्ध से निपटने के उपाय

Also Read
View All

अगली खबर