कारोबार

Gold Silver Price Today: चांदी की कीमत सीधे 10,000 रुपये टूटी, जानिए आपके शहर में किस भाव बिक रहा है आज सोना

Gold Price Today: सोने की घरेलू हाजिर और वायदा कीमतें आज मामूली बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखी हैं। वहीं, चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है।
2 min read
Jul 09, 2026
Gold Price Today
Silver Price में गिरावट देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Silver Price on 9th July 2026: चांदी की कीमतों में आज गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। घरेलू हाजिर बाजार में चांदी की कीमतें काफी गिर गई हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में सुबह 11 बजे चांदी का हाजिर भाव 10,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 5 जुलाई को दिल्ली में चांदी का भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। यानी सिर्फ 4 दिन में चांदी का भाव 15,000 रुपये टूट गया है।

सोने का हाजिर भाव

चांदी से इतर सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह 11 बजे 24 कैरेट गोल्ड का रेट 110 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 1,43,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 100 रुपये की बढ़त के साथ 1,31,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 80 रुपये की बढ़त के साथ 1,07,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

बड़े शहरों में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,44,220₹1,32,200₹1,10,400
मुंबई₹1,43,240₹1,31,300₹1,07,430
दिल्ली₹1,43,390₹1,31,450₹1,07,580
कोलकाता₹1,43,240₹1,31,300₹1,07,430
बेंगलुरु₹1,43,240₹1,31,300₹1,07,430
हैदराबाद₹1,43,240₹1,31,300₹1,07,430
केरल₹1,43,240₹1,31,300₹1,07,430
पुणे₹1,43,240₹1,31,300₹1,07,430
वडोदरा₹1,43,290₹1,31,350₹1,07,480
अहमदाबाद₹1,43,290₹1,31,350₹1,07,480
जयपुर₹1,43,390₹1,31,450₹1,07,580

MCX पर सोने-चांदी के भाव

सोने की घरेलू वायदा कीमत में गुरुवार को बढ़त देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दोपहर 11 बजकर 30 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 0.08 फीसदी या 113 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 1,43,824 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 0.70 फीसदी या 1564 रुपये की बढ़त के साथ 2,25,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना 0.27 फीसदी या 10.90 डॉलर की बढ़त के साथ 4,093.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.34 फीसदी या 13.80 डॉलर की बढ़त के साथ 4091.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.53 फीसदी या 0.31 डॉलर बढ़कर 58.85 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.43 फीसदी या 0.25 डॉलर की बढ़त के साथ 58.54 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Updated on:
09 Jul 2026 12:11 pm
Published on:
09 Jul 2026 12:11 pm