कारोबार

Sugar Price: थोक और रिटेल दोनों बाजारों में टूटने लगे चीनी के भाव, जानिए आपके शहर में क्या हैं रेट

Sugar Market News: सरकार द्वारा चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को अनुमति देने और कारोबारियों के लिए स्टॉक की लिमिट तय करने के बाद चीनी की कीमतों में गिरावट आई है। थोक और रिटेल दोनों भाव टूटे हैं।
2 min read
Aug 25, 2026
sugar price in delhi
चीनी की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Sugar Price Fall: देश में चीनी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। थोक और रिटेल दोनों मार्केट में भाव में कमी देखने को मिली है। सरकार द्वारा कीमतों को नीचे लाने के लिए किये गए उपायों से मार्केट को कीमतों में नरमी की उम्मीद है। रिटेल बाजार में चीनी की कीमत में करीब 4 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, थोक मार्केट में 500 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गई है।

थोक बाजार में 500 रुपये टूटा भाव

चीनीमंडी के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में चीनी का थोक भाव 6600 रुपये प्रति क्विंटल था। यह सोमवार को गिरकर 6350 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। कानपुर में यह भाव 6650 रुपये से घटकर 6350 रुपये प्रति क्विंटल, रायपुर में 6600 से घटकर 6250 रुपये, मुंबई में 6750 से घटकर 6250 रुपये, रांची में 6700 से घटकर 6500 रुपये, कोलकाता में 6800 से घटकर 6400 रुपये, हैदराबाद में 6800 से घटकर 6600 रुपये और चेन्नई में 6900 से घटकर 6700 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इसके अलावा, गुवाहाटी में भाव 6820 रुपये से घटकर 6450 रुपये रह गया।

रिटेल कीमतों में भी आई गिरावट

चीनी की रिटेल कीमतों में भी गिरावट आई है। दिल्ली में चीनी का भाव (M-30) शनिवार को 68 रुपये प्रति किलो था, जो सोमवार को घटकर 65 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। कानपुर में यह भाव 69 रुपये से घटकर 66 रुपये, रायपुर में 68 रुपये से घटकर 65 रुपये, मुंबई में 68 रुपये से घटकर 65 रुपये, रांची में 70 रुपये से घटकर 66 रुपये, कोलकाता में 70 रुपये से घटकर 67 रुपये, गुवाहाटी में 71 रुपये से घटकर 67 रुपये, हैदराबाद में 70 रुपये से घटकर 67 रुपये और चेन्नई में 70 रुपये से घटकर 68 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

देश में नहीं है चीनी का कोई बड़ा संकट : ISMA

इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में चीनी के दाम नरम पड़ना शुरू हो सकते हैं। संगठन ने कहा कि देश में चीनी की कोई वास्तविक कमी नहीं है। ISMA के अनुसार, चीनी में मौजूदा तेजी का बड़ा कारण सप्लाई की कमी नहीं, बल्कि त्योहारी मांग, बाजार की धारणा और थोक खरीदारों की तरफ से ज्यादा खरीदारी है।

Updated on:
25 Aug 2026 11:29 am
Published on:
25 Aug 2026 10:56 am