कारोबार

Top Gainers Today: Titan, TCS और Tech Mahindra समेत इन शेयरों में आज दिख रही अच्छी खरीदारी, जानिए 1 हफ्ते और 1 महीने का रिटर्न

TCS Share Rise: टीसीएस का शेयर शुरुआती कारोबार में 2.39 फीसदी बढ़कर 2106 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। आज आईटी शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी जा रही है। निफ्टी-50 पैक में एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टाइटन और एसबीआई लाइफ में भी तेजी दिखी।
2 min read
Jul 07, 2026
Tech Mahindra Share
Tech Mahindra के Share में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Titan Company Share Rise: भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सुबह 11 बजे बीएसई सेंसेक्स 0.27 फीसदी या 215 अंक की बढ़त के साथ 78,521 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.26 फीसदी या 63 अंक की बढ़त के साथ 24,493 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 2.40 फीसदी देखने को मिली। निफ्टी-50 के टॉप गेनर्स में आज टेक महिंद्रा, टाइटन, इन्फोसिस, एसबीआई लाइफ, एचसीएल टेक और टीसीएस शामिल दिखे।

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra Share)

निफ्टी-50 के टॉप गेनर्स में सबसे ऊपर टेक महिंद्रा दिखाई दिया। यह 3.41 फीसदी या 48 रुपये की बढ़त के साथ 1454 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 1854 रुपये है, जो 3 फरवरी 2026 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 1304 रुपये है, जो 9 मार्च 2026 को दर्ज हुआ था। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 3.51 फीसदी, 1 महीने में -1.99 फीसदी और इस साल अब तक -9.56 फीसदी रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 1,42,794.44 करोड़ रुपये है।

टाइटन कंपनी (Titan Company Share)

पहली तिमाही के अच्छे नतीजों के चलते टाइटन कंपनी के शेयर में आज तेजी देखी जा रही है। यह शुरुआती कारोबार में 3.04 फीसदी या 134 रुपये की बढ़त के साथ 4620 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 5.15 फीसदी, 1 महीने में 8.70 फीसदी और 1 साल में 26.31 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 4,655.90 रुपये है, जो आज दर्ज हुआ है। वहीं, 52 वीक लो 3,303.10 रुपये है, जो 26 सितंबर 2025 को दर्ज हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 4,08,488.17 करोड़ रुपये है।

इन्फोसिस शेयर (Infosys Share)

इन्फोसिस का शेयर मंगलवार सुबह 3.54 फीसदी या 37 रुपये की बढ़त के साथ 1079.40 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 7.85 फीसदी, 1 महीने में -9.90 फीसदी और इस साल अब तक -33.80 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 1728 रुपये है, जो 3 फरवरी 2026 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 982.40 रुपये है, जो 1 जुलाई 2026 को दर्ज हुआ था।

टीसीएस शेयर (TCS Share)

टीसीएस का शेयर शुरुआती कारोबार में 2.39 फीसदी या 49 रुपये की बढ़त के साथ 2106 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 3,489 रुपये है, जो 2 जुलाई 2025 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 1976.80 रुपये है, जो 1 जुलाई 2026 को दर्ज हुआ था। इस शेयर का पीई 15.05 है। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 3.69 फीसदी, 1 महीने में -4.21 फीसदी और इस साल अब तक -34.73 फीसदी रिटर्न दिया है।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance Share)

यह शेयर 2.75 फीसदी या 49.20 रुपये की बढ़त के साथ 1836.20 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 4.21 फीसदी, 1 महीने में 3.21 फीसदी और इस साल अब तक -9.82 फीसदी रिटर्न दिया है। यह शेयर 72.60 के पीई पर ट्रेड कर रहा है। शेयर का 52 वीक हाई 2,132 रुपये और 52 वीक लो 1700.40 रुपये है।

Updated on:
07 Jul 2026 12:05 pm
Published on:
07 Jul 2026 12:05 pm