कार रिव्‍यूज

10 साल बाद होगी Hummer की वापसी, इलेक्ट्रिक अवतार में होगी पेश

अब हमर कार के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर है । जनरल मोटर्स ने अब हमर का उत्पादन फिर से शुरू करने का फैसला किया है और इसे एक नए अवतार में पेश करने जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2020, 4:55 PM IST
hummer suv
hummer suv

नई दिल्ली: SUV कारों में Hummer का अलग ही स्वैग है। पूरी दुनिया में इस कार के दीवानों की बड़ी संख्या है जिसमें हाई प्रोफाईल सेलेब्स महेन्द्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह और सिंगर मीका सिंह का नाम भी शामिल होता है। लेकिन नए उत्सर्जन मानकों के चलते इस कार को 2010 में बंद कर दिया था, अब हमर कार के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर है । जनरल मोटर्स ने अब हमर का उत्पादन फिर से शुरू करने का फैसला किया है और इसे एक नए अवतार में पेश करने जा रही है। ये कार इस बार ये कार इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने इस कार का एक टीजर भी पेश किया है।

इंजन और पॉवर- नई इलेक्ट्रिक हमर में बेहद ताकतवर मोटर का इस्तेमाल किया है। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक हमर में 1,000 HP (986 BHP) की मोटर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह मोटर हमर के पहियों को 15,000 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करती है। यानि ये कार इस बार पहले से बेहतरीन परफार्मेंस देगी ।

3 सेंकेंड में पकड़ेगी 100 किमी की रफ्तार- यह कार 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 3 सेकेंड के भी कम समय में हासिल कर लेती है, हालंकि हमर के साइज वाली एसयूवी कार के लिए ये बेहद शॉकिंग है लेकिन अगर ऐसा हुआ तो ये अद्भुत होगा ।

अब करीब 10 सालों बाद जीएम इस कार को एक नए इलेक्ट्रिक अवतार में एक बार फिर बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस बात की है कि नई हमर को आईसी इंजन के साथ नहीं लाया जाएगा।

Updated on:
31 Jan 2020, 4:55 PM IST
Published on: