कार रिव्‍यूज

लॉन्च हुई ऑडी की दमदार एसयूवी Audi RS q8, 2.07 करोड़ रुपए की कार के फीचर्स है बेहद खास

AUDI की सबसे धाकड़ एसयूवी है Audi rs q8 15 लाख रूपए के साथ कर सकते हैं बुक
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Aug 2020, 5:33 PM IST
Audi rs q8
Audi rs q8

नई दिल्ली : ऑडी इंडिया ने आज भारत में अपनी दमदार Audi RS q8 को लॉन्च कर दिया है । 2.07 करोड रुपए की शुरुआती कीमत के साथ लांच की गई इस कार के फीचर्स बेहद खास है ।इस कार की सबसे खास बात यह है कि यह स्पोर्टबैक ऑडी लाइनअप की अब तक की सबसे पावरफुल एसयूवी कूपर है ।
Audi RS q8मैं कंपनी ने एक टर्बो 4 लीटर के पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया है जो 600 बीएचपी की पावर देने के साथ 4 सेकंड से कम वक्त में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को पकड़ सकता है । ऑडी rsq8 में 48 वाट के ऑन बोर्ड इलेक्ट्रिक तकनीकी के माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है /इसके अलावा इस कार में सिलेंडर ऑन डिमांड तकनीकी भी शामिल है जो कि ईंधन को बचाने के लिए कम पावर पर सिलेंडर को बंद कर देती है इस इंजन के साथ स्टैंडर्ड 8 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है ।

फीचर्स की बात करें तो इस कार में ऑल व्हील स्टीयरिंग रूप स्पॉयलर वर्चुअल कॉकपिट, सपोर्ट एडाप्टिव एयर सस्पेंशन और 4 जोन क्लाइमेट कंट्रोल के साथ एयर क्वालिटी पैकेज भी शामिल है ।

15 लाख रुपए की टोकन अमाउंट के साथ करा सकते हैं बुक -अगर आप इस कार को बुक कराना चाहते हैं तो आप 15 लाख रुपए के टोकन अमाउंट के साथ से बुक करा सकते हैं ।भारत में इस कार को देने के लिए पहले से यह पोस्ट के नहीं टर्बो एस मर्सिडीज़ एएमजी जी एल ई63 कूप मौजूद है

Published on: