कार रिव्‍यूज

लॉन्च हुई नई Glanza इन कारणों से है Baleno से अलग, पढ़ें दोनों कारों का डीटेल कंपैरिजन

Toyota vs Glanza एक-दूसरे से बेहद अलग हैं दोनों कारें  
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2019, 2:17 PM IST
glanza vs baleno
नई लॉन्च हुई Glanza इन कारणों से है Baleno से अलग, पढ़ें दोनों कारों का डीटेल कंपैरिजन

नई दिल्ली: 2 सालों के इंतजार के बाद Toyota ने Glanza को लॉन्च किया है। यह टोयोटा और सुजुकी की पार्टनरशिप की पहली कार है और मारुति सुजुकी बलेनो ( Maruti Suzuki baleno ) पर आधारित है। डिजाइन के मामले में Glanza और Baleno दोनों ही लगभग एक जैसी हैं। लेकिन फिर भी Toyota Glanza में बहुत कुछ ऐसा है जिसकी वजह से ये कार Baleno से अलग है। क्या है वो फीचर जानने के लिए पढ़ें पूरा कंपैरिजन-

डिजाइन- वैसे तो दोनो कारों का डिजाइन ऑलमोस्ट सेम है लेकिन नई ग्लैंजा ( Glanza ) को बलेनो से अलग लुक देने के लिए इस कार में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों में टोयोटा के बैज के साथ फ्रंट में 2-स्लॉट 3D सराउंड क्रोम ग्रिल है। इसके अलावा कार के व्हील्स और टेलगेट पर दिए गए टोयोटा के बैज इसे मारुति की बलेनो से अलग बनाते हैं।

फीचर्स – इंटीरियर में सबसे बड़ा अंतर इंफोटेनमेंट का है। टोयोटा ( Toyota ) ने मारुति सुजकी के स्मार्टप्ले इन्फोटेनमेंट सिस्टम की रीब्रैंडिंग करके इसे 'स्मार्ट प्लेकास्ट' नाम दिया है। इस इन्फोटेनमेंट सिस्टम में ऐंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले और वॉयस कमांड की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा टोयोटा कनेक्ट ऐप से नेविगेशन, डीलर लोकेटर और लोकेशन आधारित रोड साइड असिस्टेंस जैसी जानकारियां भी मिलती है।

वारंटी- इन दोनों कारों में सबसे बड़ा अंतर वॉरंटी का है। ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए टोयोटा ने ग्लैंजा के साथ 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वॉरंटी दी है। वहीं, मारुति बलेनो के साथ महज 2 साल या 40 हजार किलोमीटर की वॉरंटी मिलती है।

कीमत- ग्लैंजा को 7.22 लाख की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है लेकिन अगर आप ध्यान देंगे तो पाएंगे कि ये कार baleno से सस्ती है । दरअसल ग्लैंजा के G वेरियंट-मैन्युअल ट्रांसमिशन में माइल्ड हाइब्रिड इंजन है, जिसकी कीमत 7.22 लाख रुपये है। वहीं, इसके बराबर वाले बेलेनो zeta के माइल्ड हाइब्रिड इंजन वाले वेरियंट की कीमत 7.87 लाख रुपये है। बाकी तीनों वेरिएंट्स की कीमत G ऑटोमैटिक और V मैन्युअल व ऑटोमैटिक वेरियंट की कीमत के बराबर ही है।

Updated on:
7 Jun 2019, 2:17 PM IST
Published on: