कार रिव्‍यूज

Bugatti की सबसे महंगी कार में आई ये बड़ी खराबी, कंपनी ने जांच के लिए वापस मंगवाई

कंपनी ने काइरॉन की 2 यूनिट को जांच के लिए वापस मंगवाया है। मिली जानकारी के अनुसार, कार में साइड एयरबैग ठीक तरीके से नहीं लगाए गए हैं, जिसकी वजह से उसमें दिक्कत आ रही है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 4:06 PM IST
Bugatti Chiron
Bugatti की सबसे महंगी कार में आई ये बड़ी खराबी, कंपनी ने जांच के लिए वापस मंगवाई

फ्रांस की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी बुगाटी दुनिया में सबसे ज्यादा लग्जरी और कीमती कार बनाती है। जो लोग सुपर लग्जरी कारों को चलाने का शौक रखते हैं वो बुगाटी को खरीदते हैं, लेकिन क्या आप ये सोच सकते हैं कि कोई बुगाटी खरीदे और उसकी नई कार में ही खराबी आने लग जाए तो कैसा होगा। जी हां हाल ही में बुगाटी ने अमेरिका में अपनी Bugatti Chiron कार को किसी खराबी के चलते वापस मंगवाया है। आइए जानते हैं क्या है वजह जो कंपनी ने अपनी कार को वापस मंगवाया है।

बुगाटी की शानदार कार चिरॉन के एयरबैग्स में दिकक्त आ रही है, जिसकी वजह से इसे वापस मंगवाया गया है। कंपनी ने काइरॉन की 2 यूनिट को जांच के लिए वापस मंगवाया है। मिली जानकारी के अनुसार, कार में साइड एयरबैग ठीक तरीके से नहीं लगाए गए हैं, जिसकी वजह से उसमें दिक्कत आ रही है।

इस कार के एयरबैग्स को रोमानिया स्थित सेफ्टी सिस्टम्स कंपनी ने तैयार किया है। जब कार को ज्यादा तापमान पर प्रोडक्शन टेस्ट किया जा रहा था तो कार के एयरबैग्स की ये कमी सामने आई। इससे पता चला कि गैस जनरेटर हीट शील्ड ठीक से लगा नहीं है। जिस कारण ये हो रहा है।

बुगाटी चिरॉन (Bugatti Chiron)
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 8.0 लीटर का डब्ल्यू16 इंजन है जो कि 1500 पीएस की पावर और 1600 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 4 व्हील ड्राइव वाली ये कार 7 स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स से लैस होकर आती है। ये कार सिर्फ 2.5 सेकंड्स में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं ये कार 13.6 सेकंड्स में 0 से 300 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। अधिकतम स्पीड की बात की जाए तो इस कार की अधिकतम स्पीड 420 किमी प्रति घंटा है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये है।

Published on: