कार रिव्‍यूज

Kia seltos को टक्कर देगी Skoda vision in, स्केच के बाद सामने आई नई जानकारी

SUV सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी इस कांसेप्ट को लेकर आ रही है। और उम्मीद है कि जून 2021 तक इसे लॉन्च भी कर दिया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 24 Jan 2020, 2:03 PM IST
skoda vision in
skoda vision in

नई दिल्ली: Skoda India बहुत जल्द अपनी नई कॉंसेप्ट कार स्कोडा विजन इन ( Skoda vision in ) को लॉन्च करने वाला है । कंपनी फरवरी में ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान इसे पेश करने वाली है । अभी कुछ दिनों पहले कंपनी ने इस कार का स्केच जारी किया था । और अब इस कार के बारे में नई जानकारी सामने आई है। कंपनी ने इसका नया टीजर जारी किया है। टीजर से पता चलता है कि स्कोडा विजन इन में दो स्लैट वाले ग्रिल लगाए गए है तथा इसके बॉर्डर पर क्रोम फिनिश दिया जाएगा। इसके साथ ही स्कोडा के लोगो को ग्रिल के ऊपर रखा गया है।

स्कोडा ने विजन इन कांसेप्ट में स्प्लिट एलईडी हेडलैंप लगाए है, जो इसे और भी प्रीमियम लुक देता है। इसके ओआरवीएम पर भी टर्न सिग्नल इंडिकेटर दिया गया है। कंपनी स्कोडा विजन इन कांसेप्ट को भारत में एमक्यूबी ए0 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, इसके अधिकतर भाग देश में ही तैयार किया जाएगा। कंपनी इसे दो इंजन विकल्प के साथ ला सकती है।

इंजन- विजन इन कॉन्सेप्ट पर बनी एसयूवी में 1.0 लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 115 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ इस कार में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है। इस फोर व्हीलर गाड़ी में डीजल इंजन नहीं मिलेगा, हालांकि कंपनी इसमें सीएनजी का विकल्प शामिल कर सकती है।

इसमें कोई डीजल इंजन का विकल्प नहीं लाया जाएगा लेकिन सीएनजी वैरिएंट का विकल्प जरूर दिया जा सकता है।

स्कोडा ने कुछ समय पहले विजन इन के इंटीरियर के स्केच भी जारी किए थे। उस दौरान कंपनी ने इसमें बड़े फ्री-फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम की झलक दिखाई थी। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यूरोप में उपलब्ध कामिक की तरह यह 9.2 इंच की यूनिट हो सकती है।

SUV सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी इस कांसेप्ट को लेकर आ रही है। और उम्मीद है कि जून 2021 तक इसे लॉन्च भी कर दिया जाएगा।

इन कारों से होगा मुकाबला- Skoda की इस कार का प्रोडक्शन मॉडल भारत में 2021 के मध्य तक आएगा। लॉन्चिंग के बाद इस कार की टक्कर hyundai Creta, kia seltos, और renault capture जैसी कारों से होगा। कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई है।

Updated on:
24 Jan 2020, 2:03 PM IST
Published on: