कार रिव्‍यूज

एक बार फिर सड़कों पर होगी डबल-डेकर बसों की वापसी, जानें किस शहर में होगी ये शुरूआत

दरअसल पश्चिम बंगाल में राज्य परिवहन इन बसों को एक बार से चलाना चाहता है । कहा जा रहा है कि सब ठीक रहा तो इसी मार्च से इन बसों की वापसी हो जाएगी ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2020, 1:43 PM IST
Double decker bus

नई दिल्ली: कोलकाता और डबल डेकर बसों का रिश्ता काफी पुराना है एक वक्त था जब ये बसे कोलकाता की पहचान मानी जाती थी लेकिन ज्यादा खर्चीली होने की वजह से इनकी रफ्तार थम गई थी। लेकिन मार्च में इन बसों की वापसी होने वाली है। दरअसल पश्चिम बंगाल में राज्य परिवहन इन बसों को एक बार से चलाना चाहता है । कहा जा रहा है कि सब ठीक रहा तो इसी मार्च से इन बसों की वापसी हो जाएगी ।

हाल ही में परिवहन निगम के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि यह ओपन रूफ वाली बसें होंगी तथा इन्हें टूरिस्ट सर्विस के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका कोई स्टैंडर्ड डिजाइन नहीं है इसलिए हमें अपने से ही डिजाइन तैयार करना होगा। परिवहन निगम द्वारा इन्हें डिजाइन किया गया है तथा दो बस को चलाने के लिए तैयार भी किया जा रहा है।

इन बसों के सफल होने पर ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए इन बसों का इस्तेमाल होगा । सालों पहले कोलकाता के परिवहन निगम लाल व सफेद रंग की बसें लाए थे जो 90 के दशक के मध्य तक पहचान बनी रही थी। फिलहाल देश में सिर्फ मुंबई में डबल डेकर बसों का चलाया जा रहा है, शहर में करीब 50 बसें चलाई जा रही है। हालांकि वहां भी नए डिजाइन वाले भी बसें लायी जानी है।

Updated on:
21 Feb 2020, 1:43 PM IST
Published on: