कार रिव्‍यूज

आज से बदल जाएगा आपका ड्राइविंग लाइसेंस, लागू हुआ ये नियम

अलग-अलग नहीं होंगे राज्यों के ड्राइविंग लाइसेंस एक जैसा होगा फॉर्मेट माइक्रो चिप और qr कोड से लैस होगा लाइसेंस
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Oct 2019, 11:32 AM IST
driving-licence.jpg

नई दिल्ली: ट्रैफिक नियमों में बदलाव के साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी आज से बदलने वाला है। दरअसल केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित नियम बदलने का फैसला किया है ये नियम 1 अक्टूबर यानि आज से लागू हो जाएंगे। इस नियम के बाद हम सभी को अपना डीएल बदलना होगा । दरअसल बदले हुए नियम के हिसाब से अब डीएल और आर सी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट एक ही रंग के हो जाएंगे।

पूरे देश में एक जैसा होगा DL और RC-

दरअसल अभी हर राज्य में डीएल अलग अलग होता है लेकिन इस नियम के बाद पूरे देश में एक जौसा डीएल लागू होगा । मतलब अब हर राज्य में डीएल और आरसी का रंग एक जैसा होगा। कुछ समय पहले ही सरकार ने इसे लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया था। नोटिफिकेशन के मुताबिक, डीएल और आरसी में जानकारियां एक जैसी और एक ही जगह पर होंगी।

माइक्रोचिप और QR कोड से लैस होगा ड्राइविंग लाइसेंस-

नए नियम के बाद ड्राइविंग लाइसेंस या आरसी में माइक्रोचिप और क्यूआर कोड होंगे। इससे पिछला रिकॉर्ड छिपाया नहीं जा सकेगा। क्यूआर कोड से केंद्रीय डेटा बेस से ड्राइवर और व्हीकल की पहले से सारे रिकॉर्ड एक जगह पढ़ा जा सकेगा

Updated on:
1 Oct 2019, 11:32 AM IST
Published on: