कार रिव्‍यूज

सर्दियों में कार की विंडशील्ड का इस तरह रखें खास ख्याल, नहीं रहेगा एक्सीडेंट का डर

सर्दियों में कोहरे की वजह से कई बार विंडशील्ड के आर-पार देखना लगभग इम्पॉसिबल होता है।ऐसे में इसकी देखभाल बेहद जरूरी होती है।  

2 min read
windshield

नई दिल्ली: कार में लगी विंडस्क्रीन यानि फ्रंट और रियर विंडशील्ड कार के अंदर बैठे लोगों को हवा, धूल और पानी से बचाते हैं । दरअसल तेज हवा यानी विंड को रोकने की वजह से इनका नाम विंडशील्ड रखा हुआ है। गर्मियों की अपेक्षा सर्दियों और बरसात के मौसम में ये विंडशील्ड ड्राइवर के लिए बहुत अहम हो जाती हैं। दरअसल सर्दियों में कोहरे की वजह से कई बार विंडशील्ड के आर-पार देखना लगभग इम्पॉसिबल होता है। ऐसे में इसकी देखभाल बेहद जरूरी होती है। तो अब जबकि सर्दियां आने वाली हैं ऐसे में किस तरह से इनकी देखभाल करें यही हम आज आपको बता रहे हैं।

कोहरे में ऐसे चलाएं कार- ज्यादा कोहरा या बारिश होने पर विंडशील्ड पर धुंध जमा हो जाती है। ऐसे में एसी चालू करके उसे डिफॉगर मोड पर ले आएं। थोड़ी ही देर में शीशे पर लगी हुई नमी हट जाएगी। कोहरे के समय में हेडलाइट को लो बीम पर चलाना चाहिए इससे रास्ता साफ दिख जाता है। कई बार लोग हजार्ड लाइट्स चालू कर लेते हैं जो कि पीछे चल रही कार को डिस्ट्रैक्ट करती है।

लैमिनेटेड विंडशील्ड-

इस विंडशील्ड को शीशे के 2 टुकड़ों को चिपका कर बनाया जाता है, जिनके बीच प्लास्टिक की परत होती है। टक्कर होने पर ये टूटकर बिखरता नहीं है और सुरक्षा के लिहाज से भी बहुत ज्यादा अच्छा होता है।

टेम्पर्ड विंडशील्ड-

सरकारी नियमों के अनुसार, सभी कारों में फ्रंट विंडशील्ड लैमिनेटेड ग्लास की होनी चाहिए और साइड विंडो तथा रियर विंडशील्ड टेम्पर्ड हो सकती है। लैमिनेटेड विंडशील्ड अल्ट्रावॉयलट किरणों से बचाती है। इन दोनों में अंतर ये है कि थोड़ा बहुत नुकसान होने पर लैमिनेटेड विंडशील्ड को ठीक किया जा सकता है वहीं टैम्पर्ड विंडशील्ड को ठीक नहीं किया जा सकता है।

Published on:
23 Dec 2019 05:28 pm
Also Read
View All