कार रिव्‍यूज

हल्की लेकिन बेहद मजबूत होगी मारुति की spresso, ये है वजह

मारुति एस प्रेसो का कार के शऔकीन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं आए दिन इस कार से संबंधित कोई न कोई खबर आ जाती है। । अब इस कार के बारे में एक नई बात पता चली है।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2019, 2:56 PM IST
maruti-s-presso-interior-1ddf.jpg

नई दिल्ली: Maruti suzuki Spresso इसी महीने लॉन्च होनी है औऱ मार्केट में इस कार के काफी चर्चे हैं। आलम ये है कि लॉन्चिंग से पहले ही इस कार की इंजन से लेकर सिटिंग अरेंजमेंट और माइलेज तक की डीटेल सामने आ चुकी है । लेकिन अब इस कार के बारे मे एक ऐसी बात पता चली है जिसे जानकर कार के शौकीन बेहद खुश हो जाएंगे।

दरअसल मजबूती और सेफ्टी के मामले में अभी भी भारत में बनने वाली कारों को कम आंका जाता है लेकिन मारुति की spresso इस धारणा को भी खत्म कर देगी । दरअसल Maruti suzuki Spresso के बारे में दावा किया जा रहा है कि ये जिस प्लेटफार्म पर बनी है उसकी वजह से ये काफी मजबूत होगी लेकिन इसका वजन नहीं ज्यादा होगा।

दरअसल मारुति एस-प्रेसो ( Maruti suzuki Spresso ) को हार्टेक्ट प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। अगर ऐसा है तो यह ब्रांड की आठवीं मॉडल है जिसे इस प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इस प्लेटफार्म को बहुत ही हल्का व मजबूत माना जाता है। एस प्रेसो से पहले स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, इग्निस, वैगनआर, अर्टिगा व एक्सएल6 भी इसी प्लेटफॉर्म पर बनी है।

हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म की खास बात ये है कि इस पर तैयार कारें बेहद मजबूत होती है, जिस वजह से क्रैश टेस्ट के मानकों को पास कर जाती है। लेकिन इसके साथ ही ये कार के कुल वजन को भी कम करने का काम करता है। मारुति एस-प्रेसो का वजन 726 किलोग्राम है जो कि ऑल्टो 800 सभी हल्का है।

मारुति सुजुकी इस नई हैचबैक को चार वैरिएंट स्टैंडर्ड, एलएक्सआई, वीएक्सआई तथा वीएक्सआई+ में उतारने वाली है। मारुति एस-प्रेसो के सभी वैरिएंट में 1.0 लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगाया जाएगा, जिसका प्रयोग ऑल्टो के10 में भी किया गया है। ये कार 30 सितंबर को लॉन्च हो रही है।

Updated on:
14 Sep 2019, 2:56 PM IST
Published on: