कार रिव्‍यूज

Renault Triber पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, बड़ी फैमिली के लिए परफेक्ट है ये कार

Renault Triber बेहद ही सस्ती होने के साथ ही बेहतरीन फीचर्स से लैस है। अब कंपनी अपनी इस ( MPV ) मल्टी पर्पज वेहिकल पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है जिसका फायदा आप भी ले सकते हैं।
2 min read
Mar 20, 2020
Renault Triber Discount
Renault Triber Discount

नई दिल्ली: Renault पिछले साल 2019 में अपनी फैमिली कार 7 सीटर कार रेनॉ ट्राइबर ( Renault Triber ) को भारत में लॉन्च किया था। ये कार बेहद ही सस्ती होने के साथ ही बेहतरीन फीचर्स से लैस है। अब कंपनी अपनी इस ( MPV ) मल्टी पर्पज वेहिकल पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है जिसका फायदा आप भी ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस इस कार की खासियत और क्या है इस पर ऑफर।

इंजन और पावर

इंजन ( Renault Triber Engine ) की बात करें तो रेनॉ ट्राइबर में 999 सीसी वाला 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 72 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 96 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ये एमपीवी इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से इक्विप्ड है।

माइलेज

माइलेज के मामले में ये एमपीवी काफी आगे है और ये एक लीटर पेट्रोल में 20.5 kmpl का जबरदस्त माइलेज देती है।

फीचर्स ( Renault Triber Features )

फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पुश स्टार्ट और स्टॉप बटन के साथ 8.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो व एप्पल कारप्ले और ड्राइविंग स्टाइल कोचिंग तथा ड्राइवर इकॉनमी रेटिंग को शामिल किया गया है। वहीं अगर सेफ्टी की बात करें तो कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस, स्पीड वार्निंग सिस्टम ( स्टैंडर्ड ) दिए गए है। इसके टॉप वैरिएंट में रिवर्स पार्किंग कैमरा के साथ दो एक्स्ट्रा एयरबैग भी मिलते हैं।

डायमेंशन

डायमेंशन की बात करें तो Renault Triber की लंबाई 3990 मिलीमीटर, चौड़ाई 1739 मिलीमीटर और ऊंचाई 1643 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2636 मिलीमीटर है। वहीं इस कार का ग्राउंड क्लियरेंस 182 मिलीमीटर है। इसके लाइफ मोड में 625 लीटर का Boot स्पेस और ट्राइब मोड में 84 लीटर का Boot स्पेस मिलता है।

कीमत ( Renault Triber Price )

कीमत ( renault triber price ) की बात करें तो रेनॉ ट्राइबर को 4.95 लाख की कीमत पर लॉन्च किया है, और इसके टॉप वेरिएंट को आप 6.49 लाख रुपये में खरीद सकते हैं।

ऑफर ( Renault Triber Discount )

ऑफर की बात की जाए तो Renault Triber पर 10,000 रुपये तक के लॉयल्टी बोनस दिए जा रहे हैं। 8.99 फीसद का स्पेशल रेट ऑफ इंटरेस्ट और साथ में रूरल कस्टमर्स के लिए 4,000 रुपये तक के बेनफिट्स दिए जा रहे हैं। कीमत की बात की जाए तो Triber की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4,99,000 रुपये है।

Published on:
20 Mar 2020 10:16 am