कार रिव्‍यूज

Renault Kwid इलेक्ट्रिक हुई लॉन्च, जानें फीचर से लेकर माइलेज तक

Renault kwid इलेक्ट्रिक मार्केट में लॉन्च हो चुकी है और अब कार का भारत में इंतजार शुरू हो गया है । फिलहाल हम आपको लॉन्चिंग से पहले इस कार के बारे में बताते हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2019, 11:56 AM IST
Feature image

नई दिल्ली: Renault की इलेक्ट्रिक Kwid का इंतजार काफी लंबे अरसे से हो रहा है। फाइनली कंपनी ने इस कार को चायना में लॉन्च कर दिया है। हालंकि भारत में ये कार कब तक लॉन्च होगी इस बारे में अभी भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। Renault ने KWID को चाइना में City K-ZE नाम से लॉन्च किया है। और बताया जा रहा है कि इस कार में कंपनी ने काफी सारे चेंज किये हैं। चलिए आपको बताते हैं इस कार के बारे में कुछ खास बातें

इलेक्ट्रिक Kwid का कॉन्सेप्ट सबसे पहले 2018 में शो-केस किया गया था। बात फीचर्स की करें तो कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जिसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं।

इस कार में 26.8kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है जो 43.3bhp और 125Nm टॉर्क देता है। कार को उसी CMF-A प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, ये वही प्लेटफार्म है जो जिस पर भारत में मिलने वाली Kwid बनी होती है। कंपनी का दावा है कि KWID City K-ZE फुल चार्ज पर 271 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

इस कार में फास्ट चार्जर दिया गया है। एक DC चार्जर सिर्फ 30 मिनट में बैटरी को 30 परसेंट से 80 फीसदी तक बढ़ा सकता है।

कीमत- कीमत की बात करें तो KWID City K-ZE के बेस वेरिएंट को चीन में 61,800 युआन रखी गई है जोकि भारत के हिसाब से करीब 6.22 लाख रुपये है। भारत में इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है लेकिन इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास आ सकती है।

Updated on:
16 Sep 2019, 11:56 AM IST
Published on: