कार रिव्‍यूज

पहली बार हाईवे पर कर रहे हैं ड्राइविंग तो इन बातों का रखें ध्यान

अलग होता है हाइवे पर ड्राइव करना कुछ बातों का ध्यान रखना है बेहद जरूरी
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2020, 3:36 PM IST
highway driving
highway driving

नई दिल्ली : अगर आप हाइवे पर ड्राइव करने जा रहे हैं वो बी पहली बार तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपको लिए जरूरी हो जाता है। दरअसल हाइवे पर ड्राइव करना नार्मल रास्तों से अलग होता है इसलिए आज हम आपको ऐसी कुछ बातों के बारे में बताएंगे जिनका ध्यान रख आप हाइवे पर आसानी से हसल फ्री डाइव कर सकते हैं।

स्पीड का है सारा खेल- नार्मल रास्तों पर भले ही स्लो गाड़ी चलाने की सलाह दी जाती है लेकिन हाईवे पर स्पीड मेंटेन करना बहुत जरूरी होता है। दरअसल हाईवे पर स्लो ड्राइविंग में पीछे से तेजी से आने वाले वाहनों के आपके वाहन से टकराने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हाईवे पर ड्राइविंग करते वक्त आपको 80-100 के बीच की स्पीड पर कार को ड्राइव करना ज़रूरी होता है।

विंडशील्ड- सर्दियों के मौसम में कोहरे के वक्त बिल्कुल भी साफ नहीं दिखाई देता है तो ऐसे में अगर आपकी विंडशिल्ड खराब है या उससे धुंधला दिखाई दे रहा है तो उसे पहले ही साफ करवा लीजिए ताकि कोहरे में बिल्कुल साफ दिखाई दे।

सिग्नल- हाइवे पर एक्सीडेंट के चांसेज बढ़ जाते हैं क्योंकि हर इंसान तेज स्पीड से गाड़ी चला रहा होता है । ऐसे में हाईवे पर ड्राइविंग करते वक्त अगर आपको दूसरी साइड में जाने से पहले टर्न इंडीकेटर देना जरूरी हो जाता है ।

कार सर्विस- लंबी दूरी पर हाइवे ड्राइव पर जाने से पहले कार की सर्विस कराना न भूले। यानि कार का इंजन , वाइपर्स, टायर्स ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं ये देखना बेहद जरूरी हो जाता है।

ओवरटेकिंग- अगर आप हाईवे पर स्पीड से चल रहे हैं और आगे वाले वाहन से आगे निकलना चाहते हैं तो उसे हॉर्न जरूर दें और डिपर भी दे, जिसके बाद वह साइड दे। उसके बाद ही आप उसे ओवर टेक करें नहीं तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

Updated on:
11 Feb 2020, 3:36 PM IST
Published on: