कार रिव्‍यूज

Toyota Glanza के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत, सस्ती ग्लैंजा के लिए करना होगा इंतजार

टोयोटा ग्लैंजा मार्केट में काफी पसंद की जा रही है। अब कंपनी इस कार का सबसे सस्ता वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2019, 1:30 PM IST
toyota_glanza_front.jpg

'eToyota ने जून में Glanza को लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के वक्त कंपनी ने इस कार को 4 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था । अब कंपनी इस कार के सस्ते वेरिएंट को लाने की तैयारी कर रही है। इस सस्ते वेरिएंट पर काम शुरू कर दिया गया है।

आपको बता दें कि ग्लैंजा को लोगों के बीच अच्छी लोकप्रियता हासिल है और ग्लैंजा मारुति बलेनो का ही रीबैज वर्जन है और ये कार मारुति और टोयोटा के ज्वाइंट वेंचर की पहली कार है। अब इस कार की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी टोयोटा ग्लैंजा की कीमत बढ़ाने जा रही है लेकिन इसके साथ ही ग्राहकों को नया विकल्प देने के लिए एक सस्ता वैरिएंट लॉन्च किया जा रहा जिसे जी एमटी स्मार्ट हाइब्रिड वेरिएंट के नीचे रखा जाएगा।

नया वैरिएंट उतारने का सबसे बड़ी वजह में से एक इसके जी एमटी स्मार्ट हाइब्रिड वैरिएंट की कीमत में वृद्धि होनी है। इस वैरिएंट को शुरूआती दौर में कम कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन अब इसकी कीमत में वृद्धि की जायेगी।

वर्तमान में जी एमटी स्मार्ट हाइब्रिड वेरिएंट टोयोटा ग्लैंजा का बेस वैरिएंट है तथा इसकी कीमत 7.22 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। नए वेरिएंट की कीमत इससे कम होगी है, लेकिन इस बार इसमें ड्युअल बैटरी सेटअप देखने को नहीं मिलेगा जो कि फिलहाल इसके बेस वेरिएंट में उपलब्ध है।

इंजन- टोयोटा ग्लैंजा अभी दो इंजन विकल्प के साथ मौजूद है। इसमें दो 1.2 लीटर इंजन शामिल है, पहला 1.2 लीटर डुअल जेट डुअल वीवीटी इंजन तथा माइल्ड हाइब्रिड इंजन है। दोनों ही इंजन बीएस-6 मानक अनुसरित है। माइलेज के लिहाज से इसका हाइब्रिड इंजन बेहतर है, ग्लैंजा का माइल्ड हाइब्रिड इंजन 23.87 किमी प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करता है।

Updated on:
25 Sep 2019, 1:30 PM IST
Published on: