कार रिव्‍यूज

मात्र 11,000 रूपए में बुक कर सकते हैं Toyota Urban Cruiser, कंपनी ने Booking Open का किया ऐलान

मारुति-टोयोटा पार्टनरशिप की दूसरी कार Toyota Urban Cruiser की बुकिंग फाइनली शुरू ( Toyota Urban Cruiser booking started ) हो गयी है।
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2020, 12:21 PM IST
Toyota Urban Cruiser
Toyota Urban Cruiser

नई दिल्ली : Toyota की गाड़ियों को पसंद करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कापी खास है । दरअसल कंपनी ने मारुति-टोयोटा पार्टनरशिप की दूसरी कार Toyota Urban Cruiser की बुकिंग फाइनली शुरू ( Toyota Urban Cruiser booking started ) हो गयी है। मात्र 11,000 रूपए के टोकन अमाउंट के साथ कोई भी इस सब कॉम्पैक्ट suv को बुक करा सकता है। इस कार को कंपनी की वेबसाईट पर ऑनलाइन तथा देश भर के डीलरशिप पर जाकर बुक किया जा सकता है।

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि भले ही Toyota Urban Cruiser, Maruti Vitara brezza की रीबैजिंग है लेकिन कंपनी ने इसे ब्रेजा से अलग बनाने के लिए इसमें काफी सारे बदलाव किये है। इस कार को कंपनी ने पूरा नया लुक दिया है, नया ट्विन स्लेट ग्रिल दिया गया है, इसके बाहरी फ्रेम को क्रोम में रखा गया है। वहीं इसके बम्पर में शार्प क्रीज दिए गये हैं, नीचे हिस्से में फॉक्स स्किड प्लेट देखने को मिलते हैं।

अर्बन क्रूजर में डुअल टोन शेड के साथ 16 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील दिया गया है, इसके पीछे हिस्से में विटारा ब्रेजा का स्प्लिट टेललाइट दिया गया है। बाहर से देखने में भले ही ये ब्रेजा से अलग है लेकिन इसका इंटीरियर ब्रेजा जैसा ही है। कंपनी ने इसमें बड़ा और चौड़ा केबिन, इंजन पुश स्टार्ट/स्टॉप के साथ स्मार्ट एंट्री, स्मार्ट प्लेकास्ट टचस्क्रीन ऑडियो तथा एंड्राइड ऑटो व एप्पल कारप्ले तथा स्मार्टफोन नेविगेशन दिया जाएगा।

इंजन और पॉवर- टोयोटा अर्बन क्रूजर ( Toyota Urban Cruiser ) में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन देने की उम्मीद है, जो 105PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। इस कार में माइल्ड तकनीक भी दी जाएगी जिससे ये अच्छा- खासा माइलेज भी जेनरेट करेगी।

इतना सब जानने के बाद आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस कार की कीमत कितनी होगी तो आपको बता दें कि इस कार की कीमत 8 लाख से शुरू हो सकती है यानि आपके बजट में ये आसानी से फिट हो सकती है।

Published on: