कॅरियर कोर्सेज

यह कोर्स आपको दिला सकता है लाखों की सैलेरी

यदि आप रंगों के साथ कॅरियर को संवारने की योजना बना रहे हैं और आपकी रुचि फाइन आट्र्स में भी है तो कमर्शियल गैलेरी मैनेजर के रूप में भविष्य को विजुअलाइज कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2018, 12:22 PM IST
commercial gallery manager
commercial gallery manager

यदि आप रंगों के साथ कॅरियर को संवारने की योजना बना रहे हैं और आपकी रुचि फाइन आट्र्स में भी है तो कमर्शियल गैलेरी मैनेजर के रूप में भविष्य को विजुअलाइज कर सकते हैं। कमर्शियल गैलेरी मैनेजर आर्ट गैलेरी को मैनेज करता है, एग्जीबिशन का आयोजन करता है और आर्ट गैलेरी की सेल्स और मार्केटिंग की देखभाल करता है। वह अपनी गैलेरी को भव्य बनाने के लिए विभिन्न कलाकारों की कलाकृतियों का चुनाव करता है। वह कलाकारों की कला की प्रदर्शनी और पेंटिग्स का ऑक्शन भी करवाता है। यह प्रोफेशन ऐसे व्यक्ति के लिए है जिसके पास अपनी रचनात्मकता को सर्वोत्तम तरीके से उजागर करने की प्रतिभा है। उसमें अकाउंट्स, सेल्स, मार्केटिंग और प्रस्तुति का भी बेहतर कौशल होना चाहिए।

क्या काम करता है

वह गैलेरी में होने वाले सभी उतार-चढ़ावों की देखभाल करता है। वह मौद्रिक मुद्दों जैसे कि आय-व्यय, लाभ-हानि आदि का ध्यान रखता है। वह कलाकृतियों का चयन और प्रदर्शनियों में कला को प्रचारित करता है। वह कलाकारों से कॉर्डिनेट करता है।

योग्यता एवं कोर्स

अपने वर्क प्रोफाइल में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए प्रतिष्ठित कॉलेज या कला संस्थान से डिग्री ले सकते हैं। 12वीं के बाद बीएफए (फाइन आट्र्स में स्नातक) कर सकते हैं। एमएफए (फाइन आट्र्स में मास्टर्स) करने के बाद गैलेरी मैनेजर बन सकते हैं।

महत्वपूर्ण संस्थान

दिल्ली कोलाज ऑफ आर्ट, दिल्ली
www.delhicollageofart.com
एमएस यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा, गुजरात
www.msubaroda.ac.in
कॉलेज ऑफ आर्ट, दिल्ली
www.delhi.gov.in
सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट, मुंबई
www.sirjjschoolofart.in
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद
www.nid.edu

वेतन

रचनात्मकता के इस क्षेत्र में व्यक्ति काफी पैसे कमा सकता है। अनुभव व रचनात्मकता के अनुसार वेतन भी बढ़ता है। एक आर्ट गैलरी मैनेजर का वेतन 10 लाख प्रति वर्ष तक हो सकता है। अनुभव और पदोन्नति के बाद ज्यादा रुपए भी कमा सकता है।

क्या खूबियां हो

कला और कला के इतिहास में विशेष रुचि हो। कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच हो। अगर आपके अंदर मैनेजमेंट कौशल के साथ-साथ कलाकारों और ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध विकसित करने गुण मौजूद है तो आप इस फील्ड में सफल हो सकते हैं।

Updated on:
29 Sep 2018, 12:22 PM IST
Published on: