कॅरियर कोर्सेज

अब इंजीनियर बनने के लिए नहीं है BTech डिग्री की जरूरत, 10वीं के बाद लें इन कोर्सेज में दाखिला

Engineering Diploma Courses: क्या आप जानते हैं कि बिना किसी प्रवेश परीक्षा के 10वीं कक्षा के बाद भी आप इंजीनियरिंग कर सकते हैं? यहां देखें-
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Oct 2024, 1:51 PM IST
Engineering Diploma Courses

Engineering Diploma Courses: 12वीं के बाद बहुत से युवा इंजीनियरिंग का कोर्स करते हैं। इनमें से कई आईआईटी पहुंचने का सपना देखते हैं। देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने के लिए जेईई परीक्षा या अन्य इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम पास करना जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना किसी प्रवेश परीक्षा के 10वीं कक्षा के बाद भी आप इंजीनियरिंग कर सकते हैं? जी हां, ऐसा संभव है। आइए, जानते हैं कैसे-

बीटेक 4 सालों का डिग्री कोर्स होता है। यह इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री है। इसकी फीस अन्य ग्रेजुएशन कोर्स के मुकाबले ज्यादा होती है। वहीं आप 10वीं या 12वीं कक्षा के बाद इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स (Engineering Diploma Courses) कर सकते हैं। डिप्लोमा कोर्स करके आप अपने समय और पैसे दोनों की बचत कर पाएंगे। वहीं इस कोर्स को करने के बाद आप अपने पसंद की नौकरी भी पा सकते हैं।

डिप्लोमा कोर्सेज की लिस्ट (Engineering Diploma Courses)

  • सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिप्लोमा
  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिप्लोमा
  • ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग डिप्लोमा
  • एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा
  • मैक्सिमम पॉवर इंजीनियरिंग डिप्लोमा
  • टेक्सटाइल इंजीनियरिंग डिप्लोमा
  • फूड टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग डिप्लोमा
Updated on:
14 Oct 2024, 1:51 PM IST
Published on: