कॅरियर कोर्सेज

LLB Courses: लॉ की 3 साल और 5 साल की डिग्री में क्या है अंतर….जानिए और अपना समय बचाइए

Law Courses In India: एक पांच साल का एलएलबी कोर्स, जिसे इंटीग्रेटेड एलएलबी कहते हैं। वहीं दूसरा तीन साल वाला एलएलबी। कई छात्रों के मन में यह सवाल होता है कि कौन सा एलएलबी कोर्स बेहतर है।
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2024, 10:34 AM IST
llb_course.jpg
LLB Course

Law Courses In India: कानून और वकालत के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो ये खबर काम की है। अधिकांश लोग जानते हैं कि लॉ के फील्ड में करियर बनाना है तो आपको एलएलबी की डिग्री लेनी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलएलबी करने के दो ऑप्शन हैं? एक पांच साल का एलएलबी कोर्स, जिसे इंटीग्रेटेड एलएलबी कहते हैं। वहीं दूसरा तीन साल वाला एलएलबी। कई छात्रों के मन में यह सवाल होता है कि कौन सा एलएलबी कोर्स बेहतर है, किसे करने से ज्यादा फायदे मिलेंगे। ऐसे में आज हम एलएलबी कोर्स (LLB Course) से संबंधित सभी बातें जानेंगे।


पांच साल के एलएलबी कोर्स (LLB Course) यानी इंटीग्रेटेड एलएलबी (Integrated LLB) में एडमिशन 12वीं के बाद होता है। इसमें बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी आदि कोर्स कर सकते हैं।


किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से किसी भी विषय में 12वीं की डिग्री होनी चाहिए। वहीं फीस की बात करें तो 5 साल के लॉ की डिग्री में करीब 5 लाख से शुरू होकर 20 लाख रुपये तक की फीस होती है। कॉलेज और राज्य के हिसाब से फीस कम और ज्यादा भी हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।


वहीं तीन साल का एलएलबी कोर्स ग्रेजुएशन के बाद होता है। तीन साल का एलएलबी कोर्स उन लोगों के लिए सही है जो बीए, बीएसी, बीकॉम या बीटेक आदि करने के बाद लॉ के फील्ड में करियर बनाने के बारे में सोचते हैं। कई छात्र ग्रेजुएशन पूरा होने तक अपना फील्ड तय नहीं कर पाते हैं, उनके लिए तीन साल का एलएलबी कोर्स एक ऑप्शन देता है।


तीन साल के लॉ के कोर्स (3 Years Law Course) के लिए छात्रों के पास किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त संस्था से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 3 साल के एलएलबी कोर्स के लिए विभिन्न संस्था की फीस अलग है। अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Updated on:
7 Apr 2024, 10:34 AM IST
Published on: