कॅरियर कोर्सेज

Professional Course – Accupressure थैरेपी में बनाएं कॅरियर, घर बैठे कमाएंगे लाखों

एक्यूप्रेशर के माध्यम से शरीर की मांसपेशी व तंतुओं में लचक पैदा की जाती है जिससे खून का संचार आसानी से होता है।
2 min read
• •
Updated: 22 May 2018, 9:37 AM IST
Education News,career courses,education tips in hindi,
career in accupressure therapy

वैकल्पिक चिकित्सा के तौर पर इन दिनों लोग एक्यूप्रेशर थैरेपी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। दवाओं से दूरी और इस थैरेपी के प्रति बढ़ता लगाव कॅरियर की संभावनाएं तेजी से बढ़ा रहा है। जानते हैं इसमें क्या है अवसर और कैसे बना सकते हैं कॅरियर।

ये खासियत जरूरी
अगर आप इस क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं तो आपमें लगन, मरीज को आराम पहुंचाने की क्षमता, ईमानदारी, समझ, संवेदनशीलता, धैर्य, और सहानुभूति जैसी खासियतों का होना बहुत जरूरी है।

क्या है एक्यूप्रेशर थैरेपी
एक्यूप्रेशर के माध्यम से शरीर की मांसपेशी व तंतुओं में लचक पैदा की जाती है जिससे खून का संचार आसानी से होता है। इस पद्धति से इलाज में प्रमुख काम अंगुलियों का ही होता है क्योंकि इसमें रोगी को बिना किसी दवा के ठीक करना होता है। इसमें शरीर के कुछ खास प्वॉइंट्स पर दबाव देना होता है। रोग का इलाज इन प्वाइंट्स पर प्रेशर देकर किया जाता है ताकि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सके। इससे शरीर के विभिन्न हिस्सों में तनाव और खास अंगों का दर्द धीरे-धीरे कम हो जाता है।

चिकित्सा शास्त्र की इस पद्धति का मानना है कि शरीर में हजारों नसों, रक्त धमनियों, मांसपेशियों और हड्डियों के साथ कई अन्य चीजें मिलकर इस शरीर रूपी मशीन को चलाते हैं। इस पद्धति में हथेलियों, पैरों के तलवों, अंगुलियों और कभी कभार कोहनी व घुटनों पर हल्का और मध्यम दबाव डालकर शरीर में स्थित उन ऊर्जा केन्द्रों को फिर से सक्रिय किया जाता है, जो किसी कारण से अवरुद्ध हो गए हैं।

योग्यता
जो भी छात्र एक्यूप्रेशर थैरेपी में भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके पास किसी भी एक्यूप्रेशर प्रोगाम की मास्टर डिग्री और ग्रेजुएट सर्टिफिकेट का होना जरूरी है। एक्यूप्रेशर थैरेपी में कॅरियर बनाने के लिए छात्रों को पूरी ट्रेनिंग और अनुभव की जरूरत पड़ती है।

यहां से कर सकते हैं कोर्स
(1) नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ एक्यूप्रेशर रिसर्च, ट्रेनिंग एंड ट्रीटमेंट, चंडीगढ़
(2) सुजोक एक्यूपंक्चर और एक्यूप्रेशर, नई दिल्ली
(3) एक्यूपंक्चर कैम थैरेपी इंस्टीट्यूट, देहरादून
(4) एक्यूप्रेशर रिसर्च, ट्रेनिंग एंड ट्रीटमेंट संस्थान, इलाहाबाद
(5) उत्तरांचल इंस्टीटयूट ऑफ एक्यूप्रेशर और अल्टरनेटिव मेडिसिन, देहरादून
(6) एक्यूप्रेशर हेल्थ मार्ट, कोलकाता
(7) एक्यूप्रेशर हेल्थ केयर इंडिया, रायपुर
professional course,accupressure therapy, accupressure

Published on: