कॅरियर कोर्सेज

AIIMS MBBS में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 3 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में MBBS-2019 के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार रजिस्ट्रेशन दो बार कराना होगा। पहला बेसिक रजिस्ट्रेशन होगा, जबकि दूसरा फाइनल रजिस्ट्रेशन।

2 min read
Dec 27, 2018
AIIMS MBBS 2019

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में MBBS-2019 के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार रजिस्ट्रेशन दो बार कराना होगा। पहला बेसिक रजिस्ट्रेशन होगा, जबकि दूसरा फाइनल रजिस्ट्रेशन। बेसिक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू होकर 3 जनवरी 2019 शाम पांच बजे तक चलेगी। एम्स एंट्रेस एग्जामिनेशन फॉर एमबीबीएस कोर्स का आयोजन एम्स दिल्ली, पटना, भोपाल भुवनेश्वर, रिषिकेश और रायपुर के मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए किया जाता है। एंट्रेस एग्जाम 25 और 26 मई 2019 को आयोजित किया जाएगा। एग्जाम दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक होगी। एडमिट कार्ड आवेदक 15 मई 2019 से डाउनलोड कर पाएंगे।

परीक्षा पैटर्न
प्रवेश परीक्षा 2019 के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में तीन घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा और ऑब्जेक्टिव टाइप के कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंंगे। परीक्षार्थी हिंदी या अंग्रेजी दोनों भाषा में परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग को 60 प्रतिशत अंक जरूरी है। एससी, एसटी और पीडब्लूडी वर्ग के लिए 10 प्रतिशत माक्र्स की छूट दी जाएगी।

क्या है योग्यता
वेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान (केंद्र या राज्य सरकार) से अंग्रेजी, रसायन, भौतिकी और जीवविज्ञान विषयों के साथ 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है। ओबीसी और सामान्य उम्मीदवारों के लिए 12वीं में 60 प्रतिशत अंक और एससी, एसटी ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। ध्यान रहे प्रवेश परीक्षा-2019 के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 17 साल जरूर होनी चाहिए। सभी मापदंड पूरे होने पर ही एप्लाई करें।

परीक्षा पैटर्न
प्रवेश परीक्षा 12वीं कक्षा के स्तर की होगी, जिसमें विभिन्न विषयों को समायोजन होगा। इसमें फिजिक्स से 60, केमिस्ट्री से 60, बायोलॉजी से 60, सामान्य ज्ञान से 10, एप्टीटूड एंड लॉजिकल थिंकिंग से 10 अंकों पर प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग है, जिसमें तीन गलत प्रश्न पर एक नंबर काटा जाएगा।

कैसे करें आवेदन
फ स्र्ट स्टेप में सबसे पहले एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimssexams.org पर जाएं। दूसरे स्टेप में एकेडमिक कोर्स पर क्लिक करें। तीसरे स्टेप में एमबीबीएस लिंक पर क्लिक करें। अब आप एक नए पेज पर होंगे यहां पर आपको प्रोसीड पर जाना होगा। पांचवां स्टेप में अब रजिस्ट्रेशन लिंक दिखाई देगा। सभी उम्मीदवारों को सबसे पहले बेसिक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद उनके नाम जारी किए जाएंगे। जिन छात्र-छात्राओं के बेसिक रजिस्ट्रेशन में कमी होगी वे अपने रजिस्ट्रेशन में बदलाव कर सकेंगे।

Published on:
27 Dec 2018 07:48 pm
Also Read
View All