एलायंस कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है। गठबंधन के नेता सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज कर केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से दिल्ली में उनके आवास पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शिष्टाचार मुलाकात की।
खरगे ने कहा झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड के नेताओं के साथ मिलकर हमने पुनः साथ मिलकर तानाशाही सरकार से लड़ने का संकल्प लिया। हम झारखंड में प्रगतिशील जन-कल्याणकारी नीतियों पर सामाजिक न्याय की अपनी यात्रा जारी रखेंगे। खरगे ने कहा के अंतिम पायदान तक जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना है।
दर्जनों योजनाएं कर रही आमजन को लाभान्वित
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं, आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप, संवर्धन योजना, फुलो- झानो आशिर्वाद योजना, साइकिल के लिए डीबीटी, सामुदायिक व व्यक्तिगत वन पट्टा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, केसीसी योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक आर्थिक न्याय के लिए और योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कृत संकल्प है।
सीट शेयरिंग के लिए एलाइंस कमेटी में चर्चा
लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में गठबंधन दलों के बीच सीट सेयरिंग को लेकर एलाइंस कमेटी के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। बैठक में कहा कि आने वाले दिनों में सीट शेयरिंग की घोषणा जल्द होगी। एलायंस कमेटी की बैठक में आने वाला 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है। गठबंधन के सभी नेता कार्यकर्ता एकजुटता का परिचय देते हुए सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज कर इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनायेंगे।