26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Encounter: झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों से मुठभेड़, 10 लाख के ईनामी सहित चार नक्सली ढेर

Encounter : कश्मीर में आतंकियों के साथ साथ झारखंड में नक्सलियों का सफाया जारी है। सुरक्षाबलों ने सोमवार को 10 लाख के ईनामी नक्सली के साथ चार नक्सलियों को मार गिराया है। सर्च आपरेशन अभी भी जारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चाईबासा

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 17 Jun 2024, 12:07 PM IST

Encounter : झारखंड के चाईबासा जिला अंतर्गत गुवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार माओवादी नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि चार नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। मुठभेड़ स्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

मारे गए नक्सलियों में तीन पर सरकार ने इनाम घोषित कर रखा था। इनमें 10 लाख रुपए का इनामी जोनल कमांडर सिंगराई उर्फ मनोज, पांच लाख का इनामी सब-जोनल कमांडर कांडे होनहागा उर्फ दिरशुम, दो लाख का इनामी एरिया कमांडर सूर्या उर्फ मुंडा देवगम शामिल है। इनके अलावा जिस महिला नक्सली की मौत हुई है, उसकी पहचान जुनगा पूर्ति उर्फ मारला के रूप में की गई है।

बताया गया कि गुवा के जंगल में नक्सलियों के इकट्ठा होने की सूचना पर सुरक्षा बलों और पुलिस की टीम संयुक्त पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा लेकर जवाबी फायरिंग की। लगभग घंटे भर चली मुठभेड़ के बाद मौके से चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। दो नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया है। कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। सुरक्षा बलों की ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके से पुलिस ने कई हथियार और अन्य सामान भी बरामद किए हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग