चेन्नई

कैदियों को पैरोल देने की एवज में पैसा मांगने के मामले में एसएचआरसी ने मांगी रिपोर्ट

एक अंग्रेजी दैनिक में आजीवन कारावास के आरोपी को पैरोल देने की एवज में जेल अधिकारियों द्वारा पैसा लेने का मामला उजागर होने की खबर पर संज्ञान ले

2 min read
Aug 29, 2018
notice,bribe,issues,Life Convicts,
कैदियों को पैरोल देने की एवज में पैसा मांगने के मामले में एसएचआरसी ने मांगी रिपोर्ट

चेन्नई. एक अंग्रेजी दैनिक में आजीवन कारावास के आरोपी को पैरोल देने की एवज में जेल अधिकारियों द्वारा पैसा लेने का मामला उजागर होने की खबर पर संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु राज्य मानवाधिकार आयोग (एसएचआरसी) ने राज्य के कारागृह विभाग को नोटिस जारी कर इस विषय पर स्पष्टीकरण मांगा है। अंग्रेजी दैनिक में छपी खबर में दावा किया गया था कि जेल से पैरोल लेने के लिए इन कैदियों को पांच से पचास हजार रुपए तक देने होते हैं। जब कभी भी इन्हें कैदियों को पैरोल लेनी होती है तो कैदियों को इन भ्रष्ट जेल अधिकारियों ने खुश करने के लिए चढ़ावा चढ़ाना होता है। इसके लिए इन जेल अधिकारियों ने बकायदा अपनी ओर से कैदियों को अपना प्रतिनिधि बना रखा है जो रुपए के लेने-देन व संवाद संचरण का काम करते हैं।

एआईएडीएमके कार्यकर्ता गिरफ्तार
चेन्नई. सार्वजनिक स्थल पर उपद्रव करने के आरोप में महानगर पुलिस ने एक एआईएडीएमके कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वेलचेरी निवासी मलैमेघन (52) शराब पीकर इलाके के लोगों को परेशान कर रहा था। वह पार्टी के वेलचेरी स्थित कार्यालय में ऑफिस पदाधिकारी के तौर पर कार्यरत है। मंगलवार को शराब पीकर उसने तमिलनाडु पुलिस हाउसिंग बोर्ड स्थित निवासी को परेशान कर रहा था। पुलिस की टीम जो उसे मौके पर गिरफ्तार करने पहुंची मलैमेघन ने उसके साथ भी बद्तमीजी की। वह अभी पुलिस गिरफ्त में है।

मंगलवार को शराब पीकर उसने तमिलनाडु पुलिस हाउसिंग बोर्ड स्थित निवासी को परेशान कर रहा था। पुलिस की टीम जो उसे मौके पर गिरफ्तार करने पहुंची मलैमेघन ने उसके साथ भी बद्तमीजी की। वह अभी पुलिस गिरफ्त में है।मंगलवार को शराब पीकर उसने तमिलनाडु पुलिस हाउसिंग बोर्ड स्थित निवासी को परेशान कर रहा था। पुलिस की टीम जो उसे मौके पर गिरफ्तार करने पहुंची मलैमेघन ने उसके साथ भी बद्तमीजी की। वह अभी पुलिस गिरफ्त में है।

Published on:
29 Aug 2018 10:04 pm