छतरपुर

बीजेपी नेता ने इंजीनियर को मार-मार कर किया अधमरा

सांसद प्रतिनिधि सहित अन्य पर मारपीट का आरोप, घर तक सडक बनवाने पर अडा सांसद प्रतिनिधि, सब इंजीनियर ने इनकार किया तो उसे अधमरा कर दिया
2 min read
Jul 04, 2021
chhatarpur.jpg

छतरपुर. सांसद वीरेन्द्र कुमार के प्रतिनिधि जीतेन्द्र सिंह उर्फ दद्‌दा ललौनी ने साथियों के साथ मिलकर के सब इंजीनियर को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। 53 साल के सब इंजीनियर रामाधीन यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दरवाजे तक सड़क डलवाने की मांग कर रहे भाजपा नेता ने 20 गुंडों के साथ मिलकर उन्हें लाठी और रॉड से पीटा।

साथियों के साथ लाठी-रॉड से की मारपीट
जीनियर यादव ने बताया कि ललौनी के घर के पास उनके एसई श्रीवास्तव द्वारा निजी खर्चे से सड़क बनवाई जा रही थी। वे शनिवार को इसे देखने गए थे। इस बीच वहां ललौनी भी पहुंचा। उसने कहा कि ऐसी सड़क उसके दरवाजे पर भी क्‍यों नहीं डलवाई गई है। सब इंजीनियर ने कहा कि इसका फैसला अधिकारी लेते हैं।

घर में छिपकर बचाई जान
अस्पताल में भर्ती सब इंजीनियर रामाधीन यादव ने बताया कि ललौनी के समीप उनके एसई श्रीवास्तव द्वारा निजी खर्चे से एक सड़क बनवाई जा रही थी। वे सामान्य तौर पर इसे देखने के लिए गए थे। इसी दौरान वहां भाजपा नेता दद्दा ललौनी पहुंचे और उन्होंने कहा कि ऐसी ही सड़क उनके दरवाजे पर भी क्यों नहीं डलवाई गई है। सब इंजीनियर ने कहा कि सड़क डालने का फैसला अधिकारी लेते हैं। आप उनसे बात करिए। इसी बात पर नाराज दद्दा ललौनी ने सब इंजीनियर के साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में देखते ही देखते गांव के 15 से 20 लोग एकत्र हो गए और लाठी व रॉड से मारपीट करने लगे। किसी तरह बचकर वे एक घर में छिप गए और यहां से उन्होंने अपने विभाग के अधिकारियों को फोन लगाया। जिसके बाद हमलावर मौके से भाग गए।

अस्पताल में कराया भर्ती अस्पताल
कर्मचारियों ने घर में छिपकर जान बचाने वाले सब इंजीनियर को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल लाए, जहां उनके पैरों में गंभीर चोटें बताई गई हैं। मारपीट करने वालों में संजय, वीरू, शिवम के नाम भी सामने आए हैं।

एसपी सचिन शर्मा ने कहा, पीड़ित के बयान के आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई करेंगे। इस मुद्दे पर भाजपा नेता जीतेन्द्र सिंह दद्दा ललौनी से जब बात की गई तो उन्होंने किसी भी तरह के विवाद होने से ही अनभिज्ञता जाहिर कर दी। उन्होंने कहा कि उनका किसी के साथ कोई विवाद हुआ ही नहीं है। मैंने किसी के साथ मारपीट नहीं की।

Published on:
04 Jul 2021 09:59 am
Also Read
View All
आबादी के आंकड़ों में भारी भिन्नता से छतरपुर नगर निगम के गठन पर संकट: 20 गांवों को मिलाकर 3.62 लाख की जनसंख्या का था खाका

केन-बेतवा जुड़ाव में विभागीय सुस्ती उजागर: छह हजार हेक्टेयर पन्ना बाघ अभयारण्य की जमीन का हस्तांतरण नहीं करा पाए अधिकारी, बांध निर्माण अटका

14.70 करोड़ की सांसद निधि में से खर्च हुए मात्र 29.3 प्रतिशत, 241 स्वीकृत कार्यों में से केवल 6 पूरे, 10.39 करोड़ बेकार पड़े

2026 की जनगणना रिपोर्ट ने उड़ाए होश; करोड़ों खर्च के बाद भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण! कागजों पर 2019 में ही शौच मुक्त हुआ छतरपुर, पर हकीकत अगल

तारीफ के काबिल जिला अस्पताल का प्रयास जहां सिर्फ 23 फीसदी सिजेरियन, पर सवाल यह कि प्राइवेट नर्सिंग होम में कदम रखते ही यह आंकड़ा 62 प्रतिशत के पार क्यों?