छतरपुर

धनतेरस आज, सराफा, ऑटोमोबाइल और बर्तन बाजार में जमकर बरसेगा धन

धन के देवता कुबरे और धन की देवी लक्ष्मी की पूरा का पर्व धनतेरस आज है। इसे लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इस शुभ अवसर पर सराफा, ऑटोमोबाइल और बर्तन बाजार में जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई आकर्षक ऑफर और छूट की पेशकश की है।
2 min read
Oct 29, 2024
untesil shop
बर्तन की दुकान सजी

छतरपुर. धन के देवता कुबरे और धन की देवी लक्ष्मी की पूरा का पर्व धनतेरस आज है। इसे लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इस शुभ अवसर पर सराफा, ऑटोमोबाइल और बर्तन बाजार में जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई आकर्षक ऑफर और छूट की पेशकश की है। धनतेरस पर की गई खरीदारी को अक्षय फल देने वाला माना जाता है, जिसके चलते लोग विशेष रूप से सोना, चांदी, वाहन और बर्तनों की खरीदारी करते हैं।

बाजार में विशेष ऑफर और छूट


धनतेरस के शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए सोने-चांदी के आभूषण, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन की दुकानों में छूट और विशेष ऑफर की भरमार है। सराफा बाजार में आभूषणों की मांग बढऩे की उम्मीद है। वहीं, ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों को आसान फाइनेंसिंग विकल्प और कैशबैक ऑफर के साथ आकर्षित किया जा रहा है।

दुकानदारों ने लगाया अतिरिक्त स्टाफ व स्टॉल


धनतेरस के दिन सोने, चांदी और धातु के बर्तनों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। यह पर्व धन और समृद्धि का प्रतीक है, और इस दिन की गई खरीदारी को जीवन में स्थायी समृद्धि और सुख का कारक माना जाता है। इस अवसर पर लोग अपने घरों में नए बर्तन, गहने और अन्य धातु से बने वस्त्र लाकर सुख-समृद्धि का स्वागत करते हैं। सराफा, ऑटोमोबाइल और बर्तन बाजार के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ जुटने की संभावना है। दुकानदारों ने ग्राहकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त स्टाफ का भी प्रबंध किया है ताकि ग्राहकों को अच्छे सेवा अनुभव के साथ इस त्योहार का आनंद मिल सके। इस तरह धनतेरस पर सभी बाजारों में खरीदारी का सिलसिला जोर-शोर से चलने की संभावना है, जिससे व्यापारी और ग्राहक दोनों ही उत्साहित हैं।

धनतेरस 2024 सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त


कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10.31 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 30 अक्टूबर दोपहर 1.15 पर खत्म हो जाएगी. वहीं, धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर की सुबह 10.31 बजे से 30 अक्टूबर को सुबह 6.32 बजे तक रहेगा यानी इस बार सोना खरीदने के लिए आपके पास सोना खरीदने के लिए 20 घंटे 1 मिनट का समय रहेगा। इस दौरान सोना, चांदी, ज्वैलरी, गाड़ी, मकान, दुकान खरीद सकते हैं। इसके अलावा झाड़ू, पीतल के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक चीजें और धनिया भी धनतेरस के दिन खरीदा जाता है। साथ ही चांदी के सिक्के, गणेश व लक्ष्मी प्रतिमा की खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है।

धनतेरस शुभ मुहूर्त 2024


पूजा शुभ मुहूर्त- 29 अक्टूबर शाम 6.31 बजे से रात 8.13 बजे तक
प्रदोष काल का समय - 29 अक्टूबर शाम 5.38 बजे से रात 8.13 बजे तक
वृषभ काल का समय- 29 अक्टूबर शाम 6.13 बजे से रात 8.27 बजे तक
त्रिपुष्कार योग - 29 अक्टूबर सुबह 6.31 बजे से 10.31 बजे तक

Updated on:
29 Oct 2024 10:33 am
Published on:
29 Oct 2024 10:33 am