छतरपुर

MP News: छतरपुर में बड़ा हादसा, पॉलिश सेंटर में लगी आग, दुकान में रखे थे गैस सिलेंडर

Fire Breaks Out: चौक बाजार इलाके में स्थित एक पॉलिशिंग सेंटर में आग लगने की खबर के बाद छतरपुर में दहशत फैल गई। स्थिति का एक विशेष रूप से खतरनाक पहलू दुकान के अंदर रखे गैस सिलेंडरों की मौजूदगी थी।
2 min read
Apr 01, 2026
Fire Breaks Out at Gold-SilverPolishing Center Gas Cylinders Present Inside Shop mp news
Fire Breaks Out at Gold-SilverPolishing Center (Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां के व्यस्त चौक बाजार स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार दोपहर अचानक सोना-चांदी पॉलिश सेंटर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में पूरी दुकान आ गई।

दुकान के अंदर थे सिलेंडर

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दुकान के अंदर एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे। दुकान में सिलेंडर होने के कारण मौके पर दहशत का माहौल बन गया। लोग आग बुझाने की कोशिश करना चाहते थे लेकिन सिलेंडर होने के डर से दुकान के पास जाने कतराने लगे।

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संभाला मोर्चा

पॉलिश सेंटर में आग लगने की खबर लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। पुलिस ने देरी न करते हुए सबसे पहले आसपास के इलाके को खाली कराया। बताया जा रहा है कि दुकान का नाम अब्दुल उजाल पॉलिश एवं छिलाई सेंटर है जिसमें दोपहर को धुआं उठने के बाद अचानक आग लग गई।

दमकल ने आग पर पाया काबू

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग दुकान के भीतर रखे सिलेंडरों तक नहीं पहुंची। अगर सिलेंडरों में आग लगती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस फिलहाल आग लगने के कारण का पता लगाने में जुटी है।

दुकान मालिक ने कहा

दुकान के मालिक अब्दुल ने कहा कि वह सोने और चांदी की पॉलिशिंग का बिजनेस करते हैं। आग शायद शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। हालांकि, अभी सही कारण साफ नहीं है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। एम्बुलेंस के बारे में पूछे जाने पर, दुकानदार ने कहा कि एम्बुलेंस तो आई, लेकिन काफी देर से आई। अब्दुल ने बताया कि फायर ब्रिगेड को दुकान तक पहुंचने में दिक्कत हुई क्योंकि यह एक पतली गली में है, और रास्ते पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसलिए, इमरजेंसी में न तो एम्बुलेंस और न ही फायर ट्रक उस जगह तक पहुंच पाते हैं।

Updated on:
01 Apr 2026 03:30 pm
Published on:
01 Apr 2026 03:08 pm
Also Read
View All
तारीफ के काबिल जिला अस्पताल का प्रयास जहां सिर्फ 23 फीसदी सिजेरियन, पर सवाल यह कि प्राइवेट नर्सिंग होम में कदम रखते ही यह आंकड़ा 62 प्रतिशत के पार क्यों?

छतरपुर में यातायात पुलिस की मुहिम लाई रंग: 6 महीनों में सड़क हादसों और मौतों में आई 30% की बड़ी कमी, सुधारे गए ब्लैक स्पॉट्स

फंदे पर लटकी मिली छतरपुर की लेडी कलाकार, आखिरी बार साथी से 38 मिनट की वीडियो कॉल

9वीं व 11वीं की किताबों का टोटा, एआई विषय तो जोड़ा पर सिलेबस गायब; निजी प्रकाशकों की चांदी, अभिभावकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

महाराजपुर-गढ़ीमलहरा जलावर्धन योजना: अधिकारियों की सुस्ती से करोड़ों का प्रोजेक्ट ठप, इंटकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर लगी रोक