छतरपुर

कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, UP निवासी 2 बाइक सवारों की मौत

झांसी - मिर्ज़ापुर रोड पर गुरुवार को एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 की मौत हो गई है।
2 min read
News
कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, UP के रहने वाले 2 बाइक सवारों की मौत

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के अंतर्गत आने वाले हरपालपुर नगर से 4 किमी दूर सौरा गॉव के पास गढ़ों तिहारे पर एनएच 339 झांसी - मिर्ज़ापुर रोड पर गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 की मौत हो गई है। टक्कर इतनी भीषण थी, एक बाइक सवार मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि, शनिवार सुबह 10 बजे गढ़ो रोड से बाइक सवार तेज़ रफ़्तार में बाइक चलाते हुए एमएच पर हरपालपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने आगे अचानक आ जाने पर बाइक को जोरदार टक्कर मारी है। 100 फीट तक बाइक सवारों को कार घसीटकर ले गई। टक्कर बाइक कार के परख्च्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल अस्पताल पहुंचाया गया।


एक की स्पॉट पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के महोबकंठ थाना अंतगर्त ग्राम गढ़ो निवासी 52 वर्षीय मलखान पिता आलम कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक मुन्ना लाल पिता गोटी साहू जो बाइक चला रहा था कि अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई।


कार चालक मौके से फरार

कार टकराने के कार का एयर बैग खुल गया, जिससे कार चालक को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं, लेकिन हादसे के बाद वो मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, बाइक का अगला शाकअप टूट गया। वहीं, कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। थाना पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे लेकर पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिये नौगॉव भेज दिया वही कार चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करने की कार्रवाई में जुट गई है।

Published on:
08 Dec 2022 01:24 pm
Also Read
View All
झाडिय़ों के बीच निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य: 1.5 करोड़ से झनझन देवी में आकार ले रहा सिटी फॉरेस्ट, नवरात्र में मिलेगी श्रद्धालुओं को सुगम राह

70 करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी विश्वविद्यालय को नहीं मिला एक भी भवन, कागजों में तैयार लेकिन धरातल पर अधूरा पड़ा एमसीबीयू का नया कैंपस

छतरपुर में 35 करोड़ के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश: 20 पासबुक, 23 एटीएम और 104 सिम कार्ड के साथ कियोस्क संचालक समेत 3 गिरफ्तार

जिला अस्पताल में बदइंतजामी: चादर नहीं, स्ट्रेचर नहीं; मरीजों के परिजन खुद उठा रहे जिम्मेदारी

Chhatarpur News: दो दिन से लापता सगे भाइयों के शव मिले, मां के प्रेमी पर हत्या का शक